आज बात एक ऐसी लेडी डॉन कि जो अपनी गुनाहों का वीडियो जारी करती थी। दरअसल इस वीडियो के जरिए वो जुर्म की दुनिया में और भी मशहूर हो जाना चाहती थी। हम बात कर रहे हैं भोपाल में कभी लेडी डॉन के नाम से चर्चित रही श्रुति सिंह की। साल 2018 में श्रुति सिंह सबसे पहले चर्चा में आई थी। बताया जाता है कि उसने इंजीनियरिंग छोड़ अपराध की दुनिया में कदम रखा था।
साल 2018 में भोपाल के एनएलएन मेडिकल कॉलेज के एक छात्र यश पाठे ने आत्महत्या कर ली थी। उस साल 16 जून को हुई इस घटना में श्रुति शर्मा को आऱोपी बनाया गया था। श्रुति पर आरोप लगा था कि वो अपने दोस्तों के साथ मिलकर कॉलेज के लड़कों को ड्रग्स सप्लाई किया करती थी। कहा गया था कि श्रुति, यश को ब्लैकमेल कर रही थी। हालांकि इस मामले में नाम सामने आने के बाद श्रुति फरार हो गई थी। करीब 15 दिन बाद श्रुति को पुणे के एक प्लैट से गिरफ्तार कर लिया गया था।
श्रुति के पिता सत्यनारायण शर्मा मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व सचिव रहे हैं। जिस साल इसने वारदात को अंजाम दिया था, उस साल तक इस पर गंज थाने में मारपीट और एससी एसटी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया गया था। गिरफ्तारी के बाद श्रुति शर्मा को बैतूल पुलिस ने रिमांड पर लिया था। इस दौरान कई खुलासे किए थे।
लेडी डॉन बनने की ख्वाहिश पालने वाली श्रुति की बड़ी बहन भी एलएमएन मेडिकल कॉलेज की ही स्टूडेंट थी। इस वजह से वहां इसका आना-जाना था। श्रुति की इसी दौरान कई लड़कों से पहचान हुई थी। कहा जाता है कि वह मेडिकल कॉलेज के छात्रों को ड्रग्स सप्लाई करती थी। वहां के छात्र इसे दीदी कहकर बुलाते थे। इसके एक इशारे पर वो मार-पीटने को तैयार रहते थे। यह भी कहा जाता है कि श्रुति ने इन्हीं लड़कों से यश की पिटाई करवाई थी। बाद में इस केस में श्रुति को जमानत मिल गया।
जमानत मिलने के बाद नवंबर 2018 में वह एक बार फिर से चर्चा में आ गई। उसने एक बिल्डर के बेटे को अपने साथी के साथ मिलकर किडनैप कर लिया। साथ ही कार में उसकी पिटाई कर वीडियो भी वायरल किया। चलती कार से बिल्डर के बेटे ईशान को सड़क पर फेंक दिया गया। इसके बाद श्रुति के खिलाफ तलैया थाने में मामला दर्ज हुआ था।
श्रुति खुद को लेडी डॉन मानती थी। उसका एक और वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में उस वक़्त श्रुति नशे में राजधानी की सड़क पर खुलेआम राहगीरों पर पटाखे जलाकर फेंकती नजर आई थी।
