दिल्ली के शाहबाद डेरी से दिल को दहला देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां बीच सड़क पर एक नाबालिग लड़की की बरेहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने 16 साल की लड़की को 40 बार से अधिक चाकू से गोंदा। इसके बाद पत्थर से उसका सिर कुचल दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। आरोपी का नाम साहिल और पीड़िता का नाम साक्षी है।

सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि बीच सड़क पर साहिल एक नाबालिग लड़की पर चाकुओं से हमला कर रहा है। वह लड़की को ताबड़तोड़ चाकू मार रहा है। वह लड़की पर 40 से अधिक बार हमला कर रहा है। इतनी ही नहीं वह पत्थर उठाकर लड़की को कुचल रहा है। लड़की मर जाती है फिर भी आरोपी उस पर पत्थर से हमला कर रहा है। वहां आस-पास लोग मौजूद हैं।

लोगों के सामने ही आरोपी लड़की की हत्या कर रहा है मगर कोई उसे बचाने की कोशिश नहीं कर रहा है। लोग पास से गुजर रहे हैं, वे पीछे मुड़कर देख रहे हैं मगर किसी ने लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। वे बड़े आराम से हत्या करते हुए लड़के को देख रहे हैं। अगर दो-तीन लोग मिलकर कोशिश करते तो लड़की की जान बच सकती थी मगर ऐसा लग रहा है कि लड़की के मरने से किसी को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। साहिल बड़े आराम से लड़की का मार रहा है और लोग पास उसे देखते हुए गुजर रहे हैं।

दोनों रिलेशनशिप में थे

रिपोर्टस् के अनुसार, लड़का और नाबालिग दोनों रिलेशनशिप में थे। अब लड़की आरोपी से रिश्ता नहीं रखना चाह रही थी। उसने रिश्ता खत्म करने की बात कही थी जिसे सुनकर आरोपी आगबबूला हो गया और लड़की पर हमला कर दिया। असल में साहिल ने लड़की को मिलने के लिए बुलाया था। लड़की ने कहा कि अब वह उससे रिश्ता नहीं रखना चाहती। यह सुनकर लड़का गुस्से से पागल हो गया और लड़की को चाकू से मारने लगा। उसने लड़की पर तब तक हमला किया जब तक वह मर नहीं गई। इसके बाद भी वह नहीं रूका औऱ पत्थऱ से उस पर हमला करने लगा। जब लड़का इस वारदात को अंजाम दे रहा था तो वहां आस-पास कई लोग मौजूद थे। इसके बाद साहिल फरार हो गया। फिलहाल पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।