उम्र-33 साल, नाम- रेबेका, जुर्म – 4 लोगों की हत्या। ओहियो पुलिस को एक शख्स की लाश मिलती है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से खुलासा होता है कि उसकी हत्या जहर देकर की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी सामने आता है कि शख्स ने मौत से पहले किसी के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए थे। पुलिस इसकी हत्या की गुत्थी सुलझा ही रही होती है कि उसे एक-एक कर तीन और लोगों की लाश मिलती है। हत्या का पैटर्न एक जैसा था। पुलिस को शक होता है कि इसके पीछे किसी सीरियल किलर का हाथ है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच करती है लेकिन उसके हाथ कोई सुराग नहीं मिलता है। आखिरकार पुलिस के हाथ कुछ ऐसा लगता है जिससे पुलिस किलर तक पहुंच जाती है।

सामान्य से शक्ल वाली यह महिला दिखने में हमारी और आपकी तरह ही है। इसे देखकर अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि यह एक सीरियल किलर है। इस पर एक के बाद एक 4 लोगों की हत्या के आरोप हैं। पांचवा मामला हत्या के प्रयास का चल रहा है। इतना ही नहीं, आशंका जताई जा रही है कि इसने इसी तरह कई और लोगों को भी जान से मारा होगा। फिलहाल इस महिला के खिलाफ जांच चल रही है। खास बात यह है कि यह महिला एक बच्चे की मां है और इससे पहले का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, महिला अमेरिका के ओहियो की रहने वाली है। महिला पर दोष है कि यह पहले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाती थी फिर उन्हें मौत की नींद सुला देती थी। इस मामले में ओहियो के अटॉर्नी जनरल डेव योस्ट ने बुधवार को कहा कि एक 33 साल महिला को कोलंबस में शारीरिक सबंध के लिए मिलने वालों पुरुषों की सीरियल मर्डर के लिए दोषी ठहराया गया है।

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, एक बच्चे की मां रेबेका ऑबॉर्न ने कथित तौर पर चार लोगों को नशीला पदार्थ खिलाकर उनकी हत्या कर दी और फिर उन्हें लूट लिया।

योस्ट के अनुसार, आरोपी महिला ऑबॉर्न ने इस साल की शुरुआती 6 महीने में 4 लोगों की हत्या कर दी। वहीं 5वें शख्स की हत्या की कोशिश का उस पर आरोप लगा है। सौभाग्य से 5वां शख्स महिला का शिकार होने से बच गया।

योस्ट ने मीडिया से बात करते हुए लोगों को सेक्स ना खरीदने की सलाह दी। उनका कहना है कि यह जिंदगियों को बर्बाद कर देता है और आपको इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है। उनका कहना है कि हो सकता है कि आरोपी महिला के कई और लोग शिकार हुए हों। उन्होंने लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा।

ऐसे पकड़ में आई सीरियल किलर आरोपी महिला

अधिकारियों को सबसे पहले शीली दवाओं (ड्रग्स) के ओवरडोज से लगातार होने वाली मौतों के बारे में पता चला। इसके बारे में पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने ऑबॉर्न के खिलाफ ओवरजोड से होने वाली कईं मौतों और डकैती के मामले में आरोपी बनाया। महिला को सितंबर महीने में दोषी ठहराया गया। महिला ने एक आरोपी को फेंटेनाइल देने की बात कबूल की। आरोपी महिला ने कबूल किया कि उसने उसकी गाड़ी और डेबिट कार्ड लूट लिया था।

रिपोर्ट के अनुसार, ऑबॉर्न का एक बच्चा है। उसने 2016 में अपनी बेटी को खो दिया था। तब तक उस पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। हालांकि इसके बाद आरोपी महिला पर कई तरह के मामले दर्ज हैं। जिसमें हत्या, डकैती, हमला करना, ड्रग्स तस्करी और सबूतों से छेड़छाड़ करना शामिल है।

जांच करने वाली एंजेसियों का कहना है कि अभी और भी पीड़ित हो सकते हैं। ड्रग्स के ओवरडोज के कारण हुई मौतों की जांच की जा रही है। 5वां शख्स जो आरोपी ऑबॉर्न का शिकार होने से बच गया है वह जांच में पुलिस की मदद कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वे कथित सीरियल किलर के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।