दिल्ली के कापसहेड़ा में एक व्यक्ति ने दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी नहीं मिलने पर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद पति ने उसे छत से फेंक दिया। पहले आरोपी ने छत से गिरने का झुठ बोला लेकिन ऑटोस्पाइ से पकड़ा गया। जांच के दौरान पता चला कि महिला के सिर में गोली लगी है और कई फ्रैक्चर मिले हैं। महिला दो महीने की गर्भवती भी थी।

आरोपी गिरफ्तार: बता दें कि आरोपी पति रोहित हत्या करने के बाद रिश्तेदार के घर छिपा हुआ था, जहां से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पति ने पुलिस को बताया कि पत्नी दिव्या ने उसके दहेज की डिमांड पूरी नहीं की थी। इसलिए उसने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने रोहित से पहले उसके परिवार से मां, बड़ा भाई मोहित और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

Hindi News Today, 27 December 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे

स्कॉर्पियों गाड़ी की डिमांड कर रहा था: पुलिस के मुताबिक रोहित ने इस वारदात को अंजाम सुबह 4.30 बजे दिया। फिर उसकी मां और भाभी ने मिलकर खून साफ किया। जबकि रोहित के भाई ने दिव्या का शव छत से फेंकने में मदद की थी। इन दोनों की शादी 9 मार्च 2015 को हुई थी। शादी के समय इनके परिवारवालों के बीच में दहेज को लेकर लड़ाई हुई थी। कथित तौर पर रोहित के परिवार ने और पैसे के साथ एक स्कॉर्पियों गाड़ी की डिमांड की थी। जिसे दिव्या के परिवारवालों ने देने से मना कर दिया था। उसके बाद से ही इनमें विवाद चल रहा था।

https://youtu.be/26BBARdnZHQ

एनएसजी कैंप के पास किया मर्डर: बताया जा रहा है कि जिस घर में कत्ल हुआ वह घर एनएसजी कैंप के पास है। वहां अक्सर गोलियां चलने की आवाज आती रहती हैं। इसलिए रोहित के पड़ोसियों को मर्डर होने का शक नहीं हुआ। रोहित ने जिस लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी थी, वह उसके पिता के नाम पर थी। उनके मरने के बाद रोहित के नाम पर ट्रांसफर हो गई थी।