झारखंड के रांची में एक 5 साल की बच्ची के साथ उसके स्कूल के अंदर दुष्कर्म किया गया। बच्ची एलकेजी में पढ़ती है। घटना सामने आने के बाद बच्ची के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किसने किया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। स्कूल में इस तरह की घटना की खबर जानने के बाद बाकी बच्चों के परिजन हैरानी जता रहे हैं। बाकी बच्चियां डरी हुईं हैं। लोगों का स्कूल पर से भरोसा उठ रहा है।
बीजेपी प्रवक्ता ने राज्य सरकार पर बोला हमला
वहीं मामले पर बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। प्रतिल शाह ने कहा है कि भारत शासित राज्य में 5 साल की मासूम के साथ क्रूर बलात्कार की एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। सीएम हेमंत सोरेन के बाद से झारखंड में बलात्कार के लगभग 5 मामले सामने आए हैं।
उन्होंने आगे कहा कि एक बच्चे के साथ क्रूरतापूर्वक बलात्कार करने वाले राक्षस को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। वहीं पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Bhilwara: सामूहिक दुष्कर्म कर बच्ची को भट्टी में जलाया
राजस्थान के भीलवाड़ा से दर्दनाक खबर सामने आई हैं। यहां जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की का जला हुआ अवेशष कोयला भट्टी से मिला है। कथित तौर पर लड़की का सामूहिक दुष्कर्म करन के बाद उसे धधकती हुई कोयला भट्टी में जलाकर मार दिया गया है। कोयला भट्टी के पास से लड़की का कंगन और चप्पल मिला है।
वहीं पर लड़की का जला हुआ अवशेष भी मिला है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि कोयला भट्टी के पास से लड़की के जले हुए अवशेष कंगन और चप्पलों के साथ पाए गए। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी, फॉरेंसिक टीम, डॉग स्वायड और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।