Saif Ali Khan Latest Update: सैफअली खान मामले में एक सदिग्ध का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। एक्टर की सर्जरी सफल रही है औऱ वे फिलहाल खतरे से बाहर हैं। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर उनकी स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं। इस मामले की जांच “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” मुंबई पुलिस अधिकारी दया नायक कर रहे हैं। माना जाता है कि इनके नाम से ही अधिकारी थर-थर कांपते हैं। अधिकारी अभी उस घुसपैठिये की तलाश में हैं जिसने एक्टर सैफ अली खान पर के बांद्रा स्थित घर में घुसकर हमला किया।
दरअसल, पुलिस अधिकारी दया नायक ने अब तक पुलिस मुठभेड़ में 86 से अधिक अपराधियों को मारा है, नायक जितने फेमस हैं उतने ही विवादों से भी इनका नाता रहा है। दया नायक का जन्म कर्नाटक के उडुपी जिले में हुआ है। परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी लेने के लिए दया नायक ने 1979 में कक्षा 7वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अपना गांव छोड़ दिया। एक होटल में नौकरी मिलने के बाद नायक ने दोबारा पढ़ाई शुरू की। इसके बाद उन्होंने गोरेगांव नगरपालिका स्कूल में 12वीं की पढ़ाई पूरी की और बाद में सीईएस कॉलेज अंधेरी से स्नातक की शिक्षा पूरी की।
इसके बाद उनका मन पुलिस में भर्ती होने का हुआ और 1995 में वे जुहू पुलिस स्टेशन में सब-इंस्पेक्टर बन गए। मुंबई में अंडरवर्ल्ड का उस वक्त चरम राज था, उस दौरान नायक पुलिस बल में शामिल हुए। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें पहली बड़ी सफलता 1996 में मिली जब उन्होंने आत्मरक्षा में दो छोटा राजन गैंगस्टर्स को मार गिराया, जिससे उन्हें विभाग में सफलता मिला। हालांकि नायक का रिकॉर्ड हैरान करने वाल रहा, उनके साथ विवाद जुड़ा रहा।
2004 में आय से अधिक संपत्ति के आरोप में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने छापेमारी की। रिपोर्ट में नायक पर लग्जरी बसों और संपत्तियों के मालिक होने का आऱोप लगे। इसके बाद उन्हें कुछ समय के लिए गिरफ्तार भी कर लिया गया। इसके बावजूद उन्होंने अपना काम जारी रखा, वे 2012 में सक्रिय ड्यूटी पर लौट आए। फिलहाल अधिकारी अब सैफअली खान के मामले में आरोपियों की तलाश में जुटे हैं।