झारखंड के रांची में पति और उसके परिजनों द्वारा पत्नी के हथेली की खाल प्लास से नोच डालने का मामला सामने आया है। बता दें कि पत्नी की पिटाई और दहेज के लिए एक लाख रुपए मांगने का भी आरोप पति पर लगा है। पीड़ित महिला हीना सदाब के अनुसार उसका पति दहेज के लिए हमेशा उसके साथ मार पीट करता है। बता दें कि शादी के बाद से ही उसने दहेज की मांग शुरु कर दी थी और कई बार उसके ससुराल वालों ने उसे पैसे भी दिए थे। हीना का कहना है कि पैसे पाने के बावजूद भी पति ने उस पर अत्याचार करना बंद नहीं किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि बेटी होने के बाद उसके पति ने अस्पताल में ही उसे पीटा जिसकी शिकायत उसने थाने में भी की थी।
महिला ने लगाए पति पर दहेज के लिए दबाव बनाने का आरोपः हिंदुस्तान में छपी खबर के मुताबिक पीड़िता हीना ने अपने पति सलीम अंसारी पर दहेज के लिए पीटने और उसके हथेली की खाल प्लास से नोच डालने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति उसे दहेज के लिए दबाव बनाने लगा और उसके साथ मार पीट भी करता था। बता दें कि महिला गया के शेरघाटी की रहने वाली है। उसका पति जैप का जवान है। महिला का विवाह तीन साल पहले ही हुआ है।
National Hindi News 14 Sep 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बेटी होने पर की पत्नी की पिटाईः महिला के अनुसार एक साल पहले उसकी बेटी होने पर उसके पति ने उसे अस्पताल में ही खूब पीटा। महिला ने इसकी शिकायत बैंक मोड़ थाना में की थी। इसके बाद पति द्वारा माफी मांगने और समझौते के बाद वह उसके साथ फिर से रहने लगी।
ससुराल से मांगा एक लाख रुपएः हेना का कहना है कि समझौते के बाद भी उसके पति का पेट पैसे से नहीं भरा। उसने उससे ससुराल से एक लाख रुपए लाने की बात कही और पत्नी द्वारा मना करने पर उसके साथ फिर मारपीट की।
पुलिस को जानकारी दी गईः बता दें कि गुरुवार (12 सितंबर) को उसका पति अपने परिजनों के साथ मिलकर उसको खूब पीटा और खाल नोचवा डाले। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। वहीं हादसे के बाद उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
