राजस्थान के नागौर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक विधवा के दो बेटों ने उसकी और उसके प्रेमी की कथित रूप से बुरी तरह से पिटाई की और उनके बाल काट दिए। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 45 साल की महिला के बेटों ने उसके प्रेमी को टॉयलेट पिलाने की कोशिश भी की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले का संज्ञान लिया।
पुलिस ने कही प्रेम प्रसंग की बात: सोमवार शाम की इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बाद पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को तलाशना शुरू किया जो उन्हें निम्बी जोधा गांव में मंगलवार को मिले। पुलिस ने बताया कि महिला का कथित रूप से 35 साल के अविवाहित व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। यह शख्स उसका दूर का रिश्तेदार है और करीब 10 दिन पहले दोनों घर से भाग गए थे।
महिला को पीटा, फिर बाल काटे: नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य ने बताया कि महिला के बेटों और उसके अन्य रिश्तेदारों ने उसे ढूंढ लिया और चार दिन पहले निम्बी जोधा गांव में वापस ले आए। उन्होंने उनके बाल काट दिए, उन्हें बुरी तरह से पीटा और व्यक्ति को मूत्र पिलाने की भी कोशिश की।
https://www.youtube.com/watch?v=2smr_NqJgTM
पुलिस का बयान: मामले में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों की शिकायत पर महिला के बेटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी पहचान मोतीनाथ और राजनाथ के तौर पर हुई है। पीड़ितों को पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई है। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।