राजस्थान के जयपुर में रेप और हत्या के आरोपी को पकड़ने के लिए 700 पुलिसकर्मी शामिल हुए थे। आरोपी पर 4 वर्षीय बच्ची के साथ रेप और हत्या का आरोप था। पुलिस ने पूरे मामले को सिर्फ 20 घंटे में ही सॉल्व कर लिया है। जयपुर पुलिस के एसपी शंकर दत्त शर्मा के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया था। एसपी ने हिंदुस्तान टाइम्स को बताया, पुलिस ने आरोपी को पकड़ना बिल्कुल भी आसान टास्क नहीं था।

शंकर दत्त शर्मा ने बताया, 25 वर्षीय आरोपी सुरेश कुमार अपने पास मोबाइल फोन तक नहीं रखता था। स्थानीय लोगों में इस घटना के खिलाफ काफी आक्रोश था। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार, पीड़ित बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। आरोपी ने बच्ची को अगवा कर लिया और सुनसान जगह पर ले गया था। तालाब के बाद सुनसान जगह पर ले जाकर आरोपी ने बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी। शुरुआत में इसका कोई सुराग हाथ नहीं लगा था जबकि बाद में कुछ सुराग पुलिस के हाथ लगे हैं।

शर्मा ने बताया कि पुलिस को पहले से ही इसको लेकर दबाव था। 700 पुलिसकर्मियों की मदद से 24 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था। एक व्हाट्सऐप ग्रुप के जरिए वह स्थानीय लोगों से कोर्डिनेट कर रहा था और इसी की मदद से पुलिस को उसकी आखिरी लोकेशन के बारे में पता चला था। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

मेरठ में महिला से गैंगरेप का प्रयास: मेरठ में बदमाश महिला के घर के अंदर जबरन घुस आए थे। यहां आरोपी महिला के ऊपर अश्लील कमेंट कर रहे थे। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसे जबरन घर में खींचकर ले गए थे। पड़ोस में रहने वाले युवक ने पीड़िता की आवाज सुनी और मदद के लिए गया तो आरोपियों ने युवक पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पांच लोगों पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।