हैदराबाद अप्सरा मर्डर केस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आरोपी पुजारी ने कहा है कि उसने इंसान को मारने के तरीकों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए गूगल की मदद ली थी। असल में अप्सरा का शव मिलने के बाद आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। फिलहाल इस मामले में जांच चल रही है।
पुजारी ने गूगल पर खोजा इंसान को कैसे मारा जाए
इसी दौरान पुलिस की पूछताछ में आरोपी पुजारी साई कृष्णा ने खुलासा किया है कि उसने ‘हत्या कैसे करें’ के बारे में गूगल पर सर्च किया। पुलिस का कहना है कि जघन्य अपराध करने से पहले साईं कृष्ण ने अपने सेल फोन का इस्तेमाल यह देखने के लिए किया कि ‘इंसान को कैसे मारा जाए’। इतना ही नहीं पुलिस को यह भी संदेह है कि अप्सरा को मैनहोल में फेंकने से पहले आरोपी ने उस पर सेंधा नमक डाला था ताकि शव जल्दी सड़ जाए। आरोपी ने इसके बारे में भी जानकारी गूगल से ही हांसिल की।
गौरतलब है कि हैदराबाद में पुजारी साई कृष्णा ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर शव को मैनहोल (गटर) में फेंक दिया था। पुजारी पहले से शादीशुदा था और प्रेमिका उस पर शादी का दबाव बना रही थी। वह प्रेमिका से छुटकारा पाना चाहता था इसलिए उसने उसे जान से मारने की योजना बनी ली।
मिरर टाइम्स के अनुसार, मामले का खुलासा तब हुआ जब पुलिस को एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पुजारी औऱ महिला का कुछ सालों से अफेयर चल रहा था। पुजारी पहले से शादीशुदा था। वह महिला से शादी नहीं करना चाहता था। वहीं महिला चाहती थी कि वह अपनी पहली पत्नी को तलाक देकर छोड़ दे और उससे शादी कर ले। इसके बाद पुजारी ने उसे मारने की योजना बनाई। इसके लिए उसने गूगल की मदद ली।
आरोपी पुजारी है साईं कृष्ण बिल्डर का काम भी करता है। पुलिस के अनुसार, वेंकटसूर्या साईं कृष्ण का अप्सरा के साथ अवैध संबंध चल रहा था। दोनों पिछले कई सालों से रिश्ते में थे। हाल ही में अप्सरा ने उन्हें अपने रिश्ते को नाम देने का दबाव बनाना शुरू किया। वह चाहती थी कि साईं कृष्ण अपनी पहली शादी खत्म कर दे ताकि वह उसकी कानूनी पत्नी बन सके। इसलिए उसने अप्सरा को मार डाला।