यूपी में महिला अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फतेहपुर जिले का है। जहां एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की लाश पर कपड़े नहीं थे। ऑटोप्सी रिपोर्ट के अनुसार, महिला के साथ पहले रेप किया गया फिर हत्या कर उसके शव को चलती गाड़ी रात के अंधेरे में फेक दिया गया। हैरानी करने वाली बात नहीं है, क्योंकि ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी महिला के साथ ऐसी दरिंदगी हुई है। ऐसी घटनाएं तो अक्सर सामने आती रहती हैं, लोग पढ़ते हैं और भूल जाते हैं। किसी का क्या जाता है, जिसके ऊपर बीतती है सिर्फ वही इस दर्द को समझ सकता है।
रेप से पहले किया टॉर्चर
असल में 12 अप्रैल को महिला का शव मिला था। स्थानीय लोगों ने महिला की लाश फतेहपुर जिले में बाबा कुटी मंदिर के पास देखी थी। पुलिस को जानकारी दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिल को दहला देने वाला खुलासा सामने आया। रिपोर्ट में रेप होने की पुष्टि हुई है। साथ ही यह भी जानकारी सामने आई है कि महिला को मारने से पहले उसे बुरी तरह टॉर्चर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। वहीं उसकी मौत गला घोंटने के कारण हुई है।
महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार
पीड़िती की रिपोर्ट देखकर यही लग रहा है कि दरिदों ने हैवानियत की सार हदें पार कर दी। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने महिला का ना सिर्फ रेप किया बल्कि कोई खींज उतारी हो। महिला के कई अंगों में गंभीर चोट के निशान हैं। महिला के सिर, चेहरे, सीने, गले और निजी अंगों पर 12 बड़ी चोटें थीं। इतना ही नहीं उसके पूरे शरीर पर सिगरेट से जलने, काटने और खरोंच के कई निशान थे।
काले रंग की कार का जिक्र
पुलिस को पीड़िता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। महिला की पहचान पता करने के लिए पुलिस ने उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की और आसपास के जिलों बांदा, हमीरपुर और कानपुर देहात के लोगों से पूछताछ की। जिसके फलस्वरूप कई ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि 11 अप्रैल की रात काले रंग की एक गाड़ी बाबा कुटी मंदिर के पास आई थी और थोड़ी देर बाद वहां से निकल गई। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने कार में कोई हलचल होती नहीं देखी थी।
फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आरोपियों का पता लगा रही है। पुलिस अभी तक महिला के बारे में ज्यादा जानकारी हांसिल नहीं कर पाई है। कितने अफसोस की बात है कि आए दिन ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं, जो हमारे लिए मात्र एक खबर भर हैं।
