कहते हैं कि इंसान जब लालच की आग में जलने लगता है तो वो कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटता। ताजा मामला एक लुटेरी दुल्हन से जुड़ा हुआ है, जिसमें उसने पैसों के लालच में 9 शादियां कर डालीं और बाद में वह एचआईवी संक्रमित पाई गई है, अब जिन लोगों की उससे शादी हुई, वो दूल्हे परेशान हैं और उनकी हालत खराब है।

ये लुटेरी दुल्हन पैसों के लिए बार-बार शादी करती थी और फिर दूल्हे को ठगकर भाग जाती थी। मामला पटियाला के देवीगढ़ कस्बे का है। यहां एक लड़की ने अपने ही पति और घरवालों के साथ मिलकर ऐसी योजना बनाई, जिसे जानने के बाद पुलिस भी हैरान है।

पुलिस को छानबीन में पता लगा कि ये लड़की, दुल्हन बनकर भोले-भाले लड़कों और उनके परिजनों को पहले अपने जाल में फंसाती थी और फिर उनका पैसा और गहने लेकर भाग जाती थी।

चौंकाने वाली बात तो ये है कि ये लुटेरी लड़की अपने पति के साथ मिलकर घटनाओं को अंजाम देती थी और उसने अपने पति को अपना भाई बनाकर रखा था, जो हर मौके पर उसकी मदद करता था। इस लड़की के पहले से 3 बच्चे भी हैं। ये लुटेरी दुल्हन अपना पूरा गैंग लेकर चलती थी।

ये लड़की 8 फर्जी शादियां रचा चुकी है, लेकिन जब ये 9वीं शादी करने जा रही थी, तभी पुलिस ने उसे गैंग समेत दबोच लिया। लेकिन अब दूल्हों की जिंदगी पर नया खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि ये पता लगा है कि ये लुटेरी दुल्हन एचआईवी पॉजिटिव है।

पटियाला की रहने वाली इस लड़की और इसके परिवार ने लूट और फर्जी शादी को ही अपनी कमाई का जरिया बनाया हुआ था। लड़की और उसका परिवार ऐसे लड़कों की तलाश करते थे, जिनकी शादी की उम्र निकल चुकी होती थी, फिर ये गैंग अपनी पहचान बदलकर लड़के के परिवार को अपनी बातों में फंसाते थे और उन्हें शादी का प्रस्ताव देते थे।

इस दौरान दुल्हन का पूरा गैंग लड़के के परिजनों के सामने अलग-अलग रिश्तेदारों के नाम पर मिलता था और शादी करवा देता था। शादी के 3-4 दिनों के बाद ही दुल्हन को जैसे ही मौका मिलता था, वह कीमती सामान को लेकर फरार हो जाती थी।