Noida News: नोएडा में लिव पार्टनर की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने 12 घंटे के भीतर ही दबोच लिया है। आरोपी की मृतका से इंस्टाग्राम दोस्ती हुई थी इसके बाद दोनों लिव इन में रह रहे थे। पुलिस ने आरोपी को 12 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, आऱोपी के साथ रह रही लड़की की शादी उसके मौसी के बेटे जावेद के साथ तय हो गई थी। वह होने वाले पति से फोन पर बात करती थी यही एक बात आरोपी को पसंद नहीं आती थी। वह उससे बार-बार फोन पर बात करने के लिए मना करता था। इतनी ही नहीं वह उस पर शादी का दबाव बना रहा था।
पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजन ने खुशबू उर्फ खुशी (26) की हत्या की सूचना दी, परिजन से इसका आरोप थाना सेक्टर 63 में सूर्यकांत शाक्य पर लगाया। पुलिस ने फौरन मामला दर्ज किया औऱ फिर जांच शुरू कर दी। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं लोकल इंटेलिजेंस की मदद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस की पूछताछ में सूर्यकांत शाक्य ने बताया कि खुशी के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। दोनों एक साल से साथ में थे औऱ दो महीने से साथ में रह रहे थे। कुछ दिनों पहले घरवालों ने उसकी शादी उसके मौसी के बेटे के साथ तय कर दी। वह अपने होने वाले पति से फोन पर लगातार बात कर रही थी। खुशी ने कहा कि वह जावेद से ही शादी करेगी। इस बात को लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था।
26 नवंबर को आरोपी ने खुशबू से शादी की बात कही मगर उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई और आरोपी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया, फिलहाल पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।