उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पांच दिन पहले शादी करके आई नई नवेली दुल्हन अपने ससुराल वालों के खाने में नशे की गोली मिलाकर जेवर नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गई। बाद में जब अगली सुबह ससुराल वालों की आंख खुली तो उन्हें मामले की जानकारी हुई। लेकिन पुलिस में उन्होंने मामले की शिकायत नहीं की।

नई नवेली दुल्हन को देख परिवार में थी खुशीः जानकारी के मुताबिक हथियारखेड़ा के रहने वाले यादराम की शादी 11 अक्टूबर( शुक्रवार) को उत्तराखंड के जिला पौड़ी गढ़वाल उत्तरकाशी की रहने वाली प्रियंका से हुई थी। नई बहू के घर आने पर यादराम के परिवार वाले खुश थे। बहू को देखने के लिए गांववालों और रिश्तेदारों का तांता लगा हुआ था। इसी दौरान 14 अक्टूबर( सोमवार) रात आरोपी बहू ने घटना की साजिश रची।
National Hindi News, 16 October 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
कीमती सामान लेकर हुई फरारः यादराम के पिता रामवीर ने जानकारी दी कि सोमवार को दुल्हन ने उन्हें कढ़ी चावल बनाकर खिलाए। इसके बाद सभी अपने कमरों में सोने चले गए। इस दौरान मौका देखकर दुल्हन उनके घर से दो मोबाइल, सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई होगी। अगले दिन मंगलवार (15 अक्टूबर) को जब घरवालों की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि दुल्हन घर में नहीं थी और कीमती सामान भी गायब था।
विधानसभा चुनाव 2019 Live Updates: हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव से संबंधित खबरें यहां पढ़ें

फरार है दुल्हनः इस पूरे मामले पर हसनपुर कोतवाल आरपी शर्मा ने कहा कि काफी खोजबीन के बाद भी अभी तक आरोपी बहू के बारे में कुछ भी पता नहीं चल सका है। इस मामले में जैसे ही कोई जानकारी मिलती है तो जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।