17 साल की यह नाबालिग लड़की अपने पड़ोसी के घर गई थी। लेकिन उसे इस बात का जरा भी इल्म नहीं था कि उसके पड़ोस में कोई इंसान नहीं बल्कि इंसान की शक्ल में एक दरिंदा रहता है। इस शैतान ने इस लड़की के साथ ना सिर्फ रेप किया बल्कि उसकी जोर जबरदस्ती से उसका वीडियो भी बनाया और फिर उसे ब्लैकमेल कर कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। यह मामला पुणे का है। इस लड़की ने अब अपने पड़ोसी के खिलाफ थाने में केस दर्ज करवाया है।
जानकारी के मुताबिक दिसंबर 2018 में यह लड़की पहली बार अपने पड़ोसी के घर गई थी। दरअसल लड़की की पालतू बिल्ली कहीं खो गई थी जिसे ढूंढते हुए उसने अपने पड़ोसी के घर के बाहर दस्तक दी थी। लेकिन उस वक्त घर के अंदर दाखिल होते ही 17 साल के उसके पड़ोसी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसका वीडियो बना लिया। पुलिस के मुताबिक मोबाइल फोन पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने के बाद लड़के ने लड़की को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने लड़की को धमकी दी कि वो इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उसने इस वीडियो को डिलीट करने के बहाने लड़की से दोबारा मिलने को कहा। लेकिन जनवरी 2019 में जब लड़की उससे मिलने गई तो उसने फिर से उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक इसके बाद यह लड़का धमकी देकर लड़की के साथ छह महीने तक रेप करता रहा।
शारीरीक प्रताड़ना से तंग आकर इस लड़की ने आखिरकार थाने में लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस के मुताबिक लड़के ने इस लड़की की लाचारी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने लड़के का मोबाइल फोन सीज कर लिया है और वीडियो भी बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। चूकि आरोपी अभी नाबालिग है इसलिए पुलिस ने जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत उसपर कार्रवाई करते हुए उसे रिमांड होम में भेज दिया है। (और…CRIME NEWS)

