पंजाब से एक 19 साल की लड़की सपनों के शहर मुंबई काम करने पहुंची थी। वह बहुत खुश थी क्योंकि उसकी एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी लग गई थी। हालांकि मायानगरी में उसके साथ कुछ ऐसा हुआ कि वह जेल पहुंच गई। नवी मुंबई की एक निजी कंपनी में काम करने वाली 19 साल की लड़की ऑफिस में काम करने वाली एक लड़के से मिली, दोनों में दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। सब कुछ सही चल रहा था कि एक दिन कुछ ऐसा हुआ जो उसने सपने में भी नहीं सोचा था।

Meerut: सौरभ राजपूत मर्डर की आरोपी मुस्कान की जेल में बिगड़ी तबीयत, प्रेग्नेंसी रिपोर्ट को लेकर डॉक्टर ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उसकी साथ ऐसा घटना हुई कि उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसे छोड़ने वाले कैब ड्राइवर की हत्या कर दी। इसके पहले उसकी कथित तौर पर बॉयफ्रेंड से लड़ाई भी हुई थी। कैब ड्राइवर उसे ब्लैकमेल कर रहा था और उसके साथ यौन संबंध बनाना चाह रहा था। लड़की और उसके प्रेमी ने हथौड़े से पीट-पीटकर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी।

मामले में एक अधिकारी ने बताया कि छह अप्रैल को आरोपी युगल ने अहिल्या नगर जिले के संगमनेर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद लड़की औऱ उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद नवी मुंबई पुलिस को हत्या के बारे में सूचित किया गया।

अधिकारी ने आगे बताचा कि मृतक की पहचान सुरेंद्र पांडे (43) के रूप में हुई है, जो आरोपी युवती रिया सरकनीसिंह का कैब चालक था। उन्होंने आगे बताया कि मूल रूप से पंजाब की रहने वाली रिया हाल ही में नवी मुंबई के उल्वे में रहने आई थी। अधिकारी ने बताया कि रिया को एक निजी फर्म में नौकरी मिल गई थी, जहां उसकी मुलाकात विशाल शिंदे (21) से हुई। उन्होंने यह भी बताया कि रिया जब रहने के लिए जगह तलाश कर रही थी, तो पांडे ने इसमें उसकी मदद की थी।

अधिकारी ने बताया कि दो अप्रैल को शिंदे, रिया से मिलने गया और पांडे ने चुपके से दोनों का एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। उन्होंने आगे बताया कि इसके बाद पांडे ने रिया को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया और यौन संबंध बनाने की मांग करने लगा। पुलिस ने बताया कि रिया ने शिंदे को ब्लैकमेल के बारे में बताया, जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

पुलिस के मुताबिक, इस झगड़े में दोनों ने पांडे के सिर पर हथौड़े से वार करके उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि हत्या के बाद दोनों एक टैक्सी में बैठकर घटनास्थल से भाग कर पुणे चले गए, जहां वे दुर्घटना का शिकार हो गए। पुलिस के मुताबिक, शिंदे रिया को संगमनेर अपने घर ले गया, जहां उन्होंने माता-पिता को अपराध के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि शिंदे के माता-पिता ने उन्हें पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए राजी किया, जिसके बाद दोनों ने संगमनेर थाने में सरेंडर कर दिया और इसके बाद स्थानीय पुलिस ने नवी मुंबई पुलिस को सूचित किया।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस पांडे के घर पर पहुंची, जहां से उसका सड़ा-गला शव बरामद किया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नवी मुंबई लाया गया है। अधिकारी ने बताया कि वे फिलहाल 15 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में हैं और मामले की जांच की जा रही है। इस घटना के बारे में जानकर लोग हैरानी जता रहे हैं।