पति से झगड़ा हुआ तो इस महिला के सिर पर खून सवार हो गया। गुस्से से लाल होकर इस महिला ने अपनी बच्चियों के साथ कुछ ऐसा किया जिसे सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। महिला ने खुद थाने में जाकर पुलिस वालों को बताया कि उसने अपने बच्चों को मार कर उन्हें नाले में बहा दिया है।

एक मां की क्रूरता की यह खौफनाक कहानी तमिलनाडु के कुडालोर की है। इस महिला ने बीते गुरुवार (03-10-2019) को थाने में जाकर पुलिस वालों से कहा कि ‘उसका उसके पति के साथ झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने अपने बेटो की हत्या कर उन्हें फेक दिया।’

महिला की बात सुनकर आनन-फानन में पुलिस ने बच्चों की लाश बरामद करने के लिए तुरंत एक टीम को मौका-ए-वारदात पर भेज दिया। इस टीम ने मेहनत-मशक्कत कर बच्चों के शव को बरामद कर लिया। जिसके बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

महिला के तीनों बच्चों की पहचान अक्षया, नंथिनी और दर्शिनी के रूप में हुई है। अपने बच्चों को मौत देने वाली इस महिला की पहचान एम साथीवथी के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक साथीवथी की शादी एस मानिकन्दन नाम के एक शख्स से करीब 7 साल पहले हुई थी। इस कपल को 3 बच्चे भी हुए थे। मानिकन्दन की पत्नी का कहना है कि उनके पति अक्सर शराब पीकर उनसे झगड़ा किया करते थे।

बीते 24 सितंबर को भी इन दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद एम साथीवथी अपने पति का घर छोड़कर चली गई। रिपोर्ट के मुताबिक वो अपनी तीनों बेटियों को लेकर अपने मायके चली गई। हालांकि साथीवथी की मां ने अपनी बेटी को समझा-बूझा कर वापस उसके पति के घर पर भेज दिया था।

https://www.youtube.com/watch?v=fh4XGQWds9g

जिसके बाद इन दोनों के बीच एक बार फिर शराब को लेकर झगड़ा हुआ जिसके बाद गुस्साई महिला ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। अब इस मामले में महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। (और…CRIME NEWS)