कहावत है, पूत कपूत हो सकता है लेकिन माता कभी कुमाता नहीं हो सकती। हालांकि इस मां पर यह कहावत लागू नहीं होती है। इस मां ने जो किया है उस पर किसी को यकीन नहीं हो रहा है। पश्चिम बंगाल के कोलकात से एक घटना सामने आई है जहां एक मां ने अपने नवजात बच्चे की जान ले ली है।
लोग सोच रहे हैं कि भला एक मां ऐसा कैसे कर सकती है? वह अपने ही बच्चे के साथ ऐसी क्रूरता कैसे कर सकती है? जो भी इस घटना के बारे में सुन रहा है वह महिला पर थू-थू कर रहा है। कुछ लोग बोल रहे हैं कि यह महिला मां होने के नाम पर कलंक है। इससे अच्छा था कि वह बच्चे को जन्म ही नहीं देती।
जन्म के बाद बच्चे को खिड़की से बाहर फेंक दिया
असल में इस मां ने बच्चे को जन्म के बाद ही मार डाला। मां ने टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया और फिर उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया। पड़ोसियों ने खिड़की टटूने की आवाज सुनी तो बाहर आए। उन्होंने देखा कि नवजात जमीन पर पड़ा है। महिला का कहना है कि उसे अपने गर्भवती होने के बारे में जानकारी नहीं थी। उसके पीरियड्स नियमित थे। उसका कहना था कि वह बच्ची की रोने की आवाज सुनकर डर गई थी, इसलिए बच्चो को खिड़की से नीचे फेंक दिया। यह घटना 22 अप्रैल की बताई जा रही है।
महिला के अनुसार, उसे तो पता ही नहीं था कि वह गर्भवती है। ऐसे में जब वॉशरूम गई और उसने अचानक बच्ची को जन्म दिया तो घबरा गई। इसलिए उसने खिड़की का शीशा तोड़कर बच्चे को खिड़की से नीचे फेंक दिया।
पड़ोसी जब आवाज सुनकर पहुंचे तो देखा कि महिला ने बच्चे को नीचे फेंक दिया है। वह खून से सना हुआ जमीन पर पड़ा था। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। वहीं महिला के शरीर से भी खून निकल रहा था। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया मगर अफसोस कि बच्चे की मौत हो गई।
ऐसे कैसे गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी
हैरानी की बात यह है कि कहा जा रहा है कि परिवार में भी किसी को महिला के गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। यह भी कहा जा रहा है कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। मगर यह कैसे हो सकता है कि परिवार के लोगों को भी महिला के गर्भवती होने की जानकारी ना हो, जबकि सब एक ही छत के नीचे रह रहे थे।
हालांकि यह जानकारी सामने आई है कि महिला जून 2022 से लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी। इसके बाद नवंबर 2022 में शादी की थी। इस हिसाब से महिला तभी से गर्भवती हो गई थी जब वह लिवइन में रह रही थी। महिला के पति के बारे में जानकारी सामने आई है कि वह शराब का आदि है। फिलहाल पुलिस महिला के खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रही है।