यूपी के छपरौला गांव में बदमाशों ने एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अब इस मामले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, महिला की हत्या उसकी सास ने ही करवाई है। इसके लिए सास ने अपराधियों को बकायदा एक लाख की सुपारी दी। इसके बाद अपराधी महिला के घर पहुंचे और बहू पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में महिला को गोली लगी और उसकी जान चली गई। फिलहाल पुलिस ने हत्या के आरोप में एनकाउंटर के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का नाम सोनी है। घटना बादलपुर थाना क्षेत्र के छपरौला गांव की है।

आरोपियों के पास से बरामद हुआ तमंचा

पुलिस के अनुसार, बदमाश अचानक महिला के घऱ में घुस गए औऱ बहू को गोलियों ने भून डाला। मामले में डीसीपा का कहना है कि इस हत्याकांड से जुड़े दो आरोपियों सचिन और उमेश उर्फ कल्लू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद कर लिया है।

आरोपी सास ने बहू को मारने के लिए खर्च किए एक लाख

मामले में पुलिस अधिकारी ने कहा कि जब पुलिस बदमाशों के पकड़ने गई तो उन्होंने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस को भी गोली चलानी पड़ी। इस वजह से अपराधियों के पार में गोली लग गई। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी गीता ने अपनी बहू को मरवाने के लिए बदमाशों को एक लाख की सुपारी दी थी। वह चाहती थी कि किसी हाल में बहू बचनी नहीं चाहिए।

सोनी की यह दूसरी शादी थी

रिपोर्ट के अनुसार, सोनी की पहले भी विनोद नाम के शख्स के साथ शादी हो चुकी थी। उसने विनोद को छोड़ दिया और गीता के बेटे मौसम से शादी कर ली। दोनों खुशी-खुशी रह रहे थे मगर सोनी अपनी सास गीता को पसंद नहीं थी। गीता का नजरों में सोनी खटकती थी। गीता नहीं चाहती थी कि सोनी उसके घर में उसके बेटे के साथ रहे। वह किसी भी हाल में सोनी से छुटकारा चाहती थी। वह सोनी के कैरेक्टर पर भी शक करती थी। कुल मिलाकर गीता ने सोनी को अपनी बहू के रूप में स्वीकार नहीं किया था। इस कारण उसने सोनी को जान से मारने की योजना बनाई और गुंडों को सुरापी दी। फिलहाल पुलिस को आरोपी गीता की तलाश है। घटना के बाद से ही वह फरारा है।