धीरेंद्र शास्त्री के ‘दिव्य दरबार’ में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसके बाद गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक अज्ञात सेवादार के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किय। यह घटना गुरुवार को नोएडा में हुए बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री के मेगा कार्यक्रम की है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई की गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक सेवादार पुलिसकर्मयों की मौजूदगी महिला को गोद में उठाकर रेलिंग पर फेंक रहा है।

इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि लापरवाही के आरोप में उस पुलिसकर्मी के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है जो उस समय ड्यूटी पर तैनात था।

दिव्य दरबार में महिला को गोद में उठाकर रेलिंग पर फेंका

एक अधिकारी ने कहा कि महिला की पहचान कर ली गई है और वह अपना बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची। हम आरोपियों की पहचान करने की भी कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई का जा रही है। इस संबंध में सब-इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार यादव की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत में कहा गया था कि 12 जुलाई को बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री का ‘दिव्य दरबार’ हो रहा था।

इसी बीच एक स्वयंसेवक (सेवादार) ने पीड़ित महिला को गोद में उठाकर बैरिकेड के दूसरी तरफ फेंक दिया। इसकी जानकारी सोशल मीडिया से हुई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से साफ है कि आरोपी सेवादार लापरवाही से महिला को गिरा रहा है। जिससे उसे चोट लग गई। इस कृत्य के कारण महिला की गरिमा को ठेस पहुंची है। इसके साथ ही महिला को लापरवाही से फेंकने के कारण उसकी जान भी जा सकती थी।

इसके बाद आरोपी के खिलाफ सूरजपुर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर आपराधिक बल का हमला), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 337 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालकर चोट पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। फिलहाल देखना है आगे क्या कार्रवाई की जाती है।