अमृतसर-मुंबई ट्रेन में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। महिला अपने बेटे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान आरोपी उसे छेड़ने लगा। मां को देख बेटा परेशान हो गया। वह मां को बचाने की कोशिश करने लगा। तभी आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। पीड़ित युवक का नाम अमन है वह सोनीपत का रहने वाला है। यह दर्दनाक घटना अमृतसर से मुंबई जा रही वेस्ट एक्सप्रेस ट्रेन के जनरल कोच में हुई।
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, हरियाणा के सोनीपत के तिहाड़ गांव के रहने वाले संदीप नाम के आरोपी ने मुंबई जाने वाली चलती ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की। महिला के बेटा उसके साथ यात्रा कर रहा था। बेटे ने मां को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी संदीप ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना की सूचना सोनीपत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) को दी गई। इसके बाद मां-बेटे की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी संदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
इस मामले में सोनीपत आरपीएफ पुलिस प्रमुख युद्धवीर सिंह ने कहा, “वेस्ट एक्सप्रेस के यात्रियों से जानकारी मिली थी कि हरसाना रेलवे स्टेशन के पास एक महिला को परेशान किया गया और उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद सोनीपत आरपीएफ पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।”
मुंबई में चलती ट्रेन में छेड़खानी
मुंबई के भीड़भाड़ वाले दादर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में महिला से छेड़खानी औऱ लूटपाट का मामला सामने आया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पहले महिला से छेड़खानी की फिक उसका बैग छिनने लगा। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसे ट्रेन के बाहर धक्का दे दिया। महिला ट्रेन से बाहर गिर गई। उसे काफी चाटें आई हैं। घटना 6 अगस्त की है। पीड़ित महिला पुणे से सीएसएमटी उद्यान एक्सप्रेस में सफर कर रही थी। ट्रेन लगभग 8:30 बजे मुंबई के दादर स्टेशन पहुंची। यहीं पर आरोपी गार्ड केबिन से सटे महिला आरक्षित कोच में चढ़ा।
पुलिस के अनुसार, जैसे ही ट्रेन चली आऱोपी महिला से छेड़खानी करने लगा। इतना ही नहीं वह महिला से बैग छीनने की कोशिश करने लगा। महिला ने विरोध किया तो उसे ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। पीड़िता महिला घायल हो गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद पीड़ित महिला ने सोमवार को दादर जीआरपी स्टेशन आकर शिकायत दर्ज कराई।