दिल्ली के मंडावली में बच्चा चोरी के आरोप में एक दिव्यांग गर्भवती महिला को लोगों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। बता दें कि महिला पानी मांगती रही और लोग उसे पीटते रहे। पुलिस के अनुसार महिला के ससुराल वालों ने उसे घर से निकाल दिया है। इसलिए वह यहां वहां भटक रही है। दिव्यांग होने के कारण वह किसी से सही से बात चीत नहीं कर पाती थी। इस बीच लोगों ने उसे बच्चा चोर समझा और उसकी खूब पिटाई कर दी। पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार लिया है।

क्या है पूरा मामलाः पुलिस के अनुसार महिला तुगलकाबाद की रहने वाली है। उसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले फरीदाबाद में हुई थी। बताया जा रहा है कि महिला के ससुराल वालों ने 18 अगस्त को उसके साथ मार पीट कर उसे घर से निकाल दिया था। घटना के बाद से महिला के मायके वालों उसे ढूंढ़ रहे हैं। बता दें कि 27 अगस्त को महिला को बच्चा चोर समझकर लोगों ने उसे पीट दिया। महिला के पिटाई का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला हाथ से इशारे कर पानी मांग रही थी पर उसे किसी ने पानी नहीं दिया। महिला के किसी तरह नार्थ ईस्ट दिल्ली के हर्ष विहार थाना पहुंच गई। महिला की हालत देख पुलिस ने उसकी साहयता की और मामले की जांच को अंजाम दिया। बता दें कि पुलिस को जांच के बाद मामले का खुलासा हुआ।

National Hindi News, Top Headlines 2 September 2019 LIVE: देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए क्लिक करें

Ganesh Chaturthi Celebration: पढ़ें पूजा का शुभ मुहूर्त, स्थापना का समय, सेलिब्रेशन की खास तस्वीरें और वीडियो 

मामले में पुलिस ने दो युवक एक संग महिला को गिरफ्तार कियाः इस मामले में नार्थ-ईस्ट जिला के डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर का कहना है कि यह कहीं से भी सिद्ध नहीं हुआ है कि महिला बच्चा चुरा रही थी या बच्चा चुराने आई थी। महिला के पिटाई के आरोप में पुलिस ने मंडोली एक्सटेंशन के दीपक (27) ललित कुमार (29) और शकुंतला (52) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं डीसीपी ने लोगों को अफवा फैलाने और इससे बचने की भी सलाह दी है। उन्होंने किसी भी तरह के अफवा की सूचना पुलिस को तुरंत देने की बात कही है।