छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपनी ही पत्नी को दो साल पहले अश्लील वीडियो भेजने वाले एमबीबीएस के छात्र को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि यह छात्र पिछले दो सालों इस केस में फरार चल रहा था। दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी। बाद में पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का युवक पर मामला दर्ज करा दिया था। कुछ दिनों तक बोलचाल बंद करने के बाद फिर से इन दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हुई थी। इसी बीच छात्र ने अपनी पत्नी को अश्लील वीडियो भेज दिया, जिसकी शिकायत उसकी पत्नी ने सिविल लाइंस थाने में की। पुलिस ने आईटी एक्ट में मामला दर्ज किया था।

क्या है पूरा मामला: एमबीबीएस छात्र का नाम अमन बंजारे है, वह दुर्ग जिले के ग्राम बोरसीभाठा का रहने वाला है। उसकी शादी 10 साल पहले जरहाभाठा निवासी एक युवती हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच दहेज को लेकर विवाद शुरू हो गया। लंबे समय तक झगड़ा चलने के बाद महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कर दिया। दोनों का मामला कोर्ट में चल रहा था। इधर इसी बीच पति-पत्नी में एक बार फिर फोन पर बातचीत शुरू हो गई। इसी दौरान पति ने पत्नी को वॉट्सऐप पर अश्लील वीडियो भेज दिया। इसके बाद पत्नी ने गुस्से में आकर सिविल लाइन पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी।

National Hindi News, 4 October 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

https://youtu.be/alVpwt5wmEY

पुलिस ने दबिश डाल छात्र को पकड़ा: गौरतलब है कि 28 फरवरी 2016 को पुलिस ने अमन के खिलाफ आईटी एक्ट तहत मामला दर्ज कर लिया। तब से आरोपी छात्र फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को उसके रायपुर में होने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने रायपुर में दबिश डालकर उसे गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार (3 अक्टूबर ) को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।