गुड़गांव के टोल प्लाजा में एक महिला कर्मचारी के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बदसलूकी करने मामला सामने आया है। बता दें कि बिना टोल टैक्स दिए व्यक्ति प्लाजा पार कर रहा था जिसे महिला ने रोका फिर विवाद हो गया। इसी दौरान युवक महिला को थप्पड़ मार देता है। जिसके बाद महिला भी बाहर निकल कर उस युवक को थप्पड़ मारती। पुलिस ने बताया कि यह घटना खेड़की धौला टोल प्लाजा की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। वीडियो में दिख रहा है कि टोल लेने वाली महिला तीन अन्य पुरुष सहयोगियों के साथ बूथ के भीतर थी जबकि टोल प्लाजा पर मौजूद अन्य लोगों और कर्मचारियों ने तनाव कम करने की कोशिश की।

बता दें कि, यह युवक ऑल्टो कार से वहां आया और शिकोहपुर गांव का होने की आईडी दिखाते हुए टोल देने से इंकार कर दिया । जबकि महिला ने कहा कि, कार का रजिस्ट्रेशन दिल्ली का है इसलिए इसे छूट नही दी जा सकती है। दरअसल नियम के अनुसार, आस-पास के गावों के लोगों को ही टोल देने से छूट मिलता है।

National Hindi Khabar, 30 August 2019 LIVE News Updates: देश-दुनिया की तमाम खबरों के लिए क्लिक करें

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि युवक ने टोल प्लाजा की महिला कर्मचारी के साथ हाथापाई की और इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी का पता लगा लिया गया और घटना के दो घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। टोल प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक, टोल पर तैनात महिला कर्मचारी मूल रुप से बनारस की निवासी है पिछले दो साल से बतौर टोल कलेक्शन कर्मचारी के तौर पर यहां नौकरी कर रही है। वीडियो में साफ दिख रहा कि महिला ने कुछ गलत नहीं किया। युवक ने ही थप्पड़ मारा जिसके बाद माहौल बिगड़ा।

 

दरअसल, एक्सप्रेसवे पर स्थित खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों के अनुसार ऐसी घटनाएं पिछले कुछ दिनों से आम हो गई हैं। इस महिला कर्मचारी के साथ टोल टैक्स को लेकर जून के महीने में भी मारपीट की गई थी। टोल नाके पर कर्मचारियों से बदसलूकी का यह पहला मामला नहीं है। कई बार इन कर्मचारियों को दबंगई का सामना करना पड़ा है।