बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां महादेवपुरा इलाके में पेइंग गेस्ट में नहाती हुई महिलाओं का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। फिलहाल आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, महादेवपुरा इलाके में गर्ल्स पेइंग गेस्ट है। उसी के सामने एक लड़कों का भी पीजी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक आरोपी को तब स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया जब वह गर्ल्स पीजी के बाथरूम में नहा रही एक महिला का वीडियो बना रहा था। वह वेंटिलेशन के लिए छोड़े गए होल में से वीडियो बना रहा था।
आरोपी की उम्र 25 साल है। उसकी पहचान अशोक के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी होने के बाद पीजी में दहशत का माहौल है। लड़कियां डरी हुई हैं कि कहीं आरोपी ने उनका वीडियो तो नहीं बनाया।
गर्ल्स पीजी के सामने रहता था आरोपी
असल में आरोपी आरोपी अशोक महादेवपुरा में महिला पीजी के सामने स्थित एक पुरुष पीजी में रहता था। आरोप है कि उसने नहाती महिलाओं की वीडियो बनाने के लिए वेंटिलेशन होल का इस्तेमाल किया। 21 जून को जब वह महिलाओं का वीडियो बना रहा था तो स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने जब अशोक के मोबाइल फोन की जांच की तो वे दंग रह गए क्योंकि आरोपी के फोन से महिलाओं की नहाती हुई सात वीडियो मिले। इस सभी वीडियो को तीन से चार महीने के अंदर रिकॉर्ड किया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 सी (ताक-झांक) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है कि क्या वह चोरी से बनाए गए वीडियो के जरिए उन महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था या नहीं?