पैरोल पर छूटने के बाद यह शख्स सीरियल रेपिस्ट बन गया। उसने कई लड़कियों के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। एक घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि Collen Fakude नाम के इस शख्स ने एक लड़की का जब रेप किया तब उसके भाई को यह सबकुछ जबरन देखने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं इसने रेप के दौरान कुछ लड़कियों के बॉयफ्रेंड को भी जबरन यह सबकुछ देखने के लिए मजबूर किया।
साउथ अफ्रीका का Mpumalanga के रहने वाले Collen Fakude को तीन बार उम्र कैद और 154 साल जेल की अतिरिक्त सजा मिली है। Mpumalanga police के Colonel Donald Mdhluli ने बताया कि साल 2017 में Collen Fakude ने सबसे पहले एक महिला पर हमला किया था। यह महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ टैक्सी में Ramalema की तरफ जा रही थी। इस शख्स ने दोनों को हथियार दिखाकर डराया और फिर झाड़ियो में बॉयफ्रेंड के सामने ही लड़की से दुष्कर्म कर फरार भी हो गया।
फरवरी 2018 में इस सीरियल रेपिस्ट ने दूसरा शिकार किया। इस दौरान Collen Fakude ने इस महिला के साथ लूटपाट भी की थी। पुलिस ने यह भी खुलासा किया है कि रेप के बाद इसने कई लड़कियों से लूटपाट की है।
साल 2018 की इस वारदात के महज 6 महीने बाद ही Collen Fakude ने Bushbuckridge में एक अन्य महिला पर हमला किया और हथियार का भय दिखाकर उसके बॉयफ्रेंड के सामने ही दुष्कर्म किया।
सितंबर 2019 में इस सीरियल रेपिस्ट को पुलिस ने पकड़ा था। इसके बाद यह खुलासा हुआ कि Mhala Regional Court ने Fakude को दुष्कर्म और लूटपाट के आरोप में साल 2003 में 27 साल जेल की सजा सुनाई थी।

