महाराष्ट्र में रिश्तों के कत्ल का एक खौफनाक मामला सामने आया है। यहां 19 साल के एक लड़के ने अपने ही चाचा को बर्बर तरीके से मार डाला। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी अमित नांगरे को शनिवार (16 नवंबर) को शील दाईघर पुलिस ने उसके चाचा के मर्डर के केस में गिरफ्तार किया। उस पर आरोप है कि उसने अपने 45 वर्षीय चाचा विष्णु नागरे को निजी रंजिश के चलते मार डाला।

कटा सिर देख राहगीर ने दी सूचनाः आरोपी ने दहिसर के पिंपरी गांव में इस वारदात को अंजाम दिया। उसने विष्णु का सिर धड़ से अलग कर दिया। यह घटना तब सामने आई जब एक राहगीर घटनास्थल से गुजर रहा था। उसने पुलिस को कटा हुआ सिर मिलने की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, ‘शुक्रवार को पुलिस को इस संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद खोज पड़ताल शुरू कर दी गई। शव देखने के बाद हमें लगा कि मृतक की उम्र 40 से 45 साल के बीच होगी। इसके बाद गांव में पूछताछ कि तो पता चला कि विष्णु गुमशुदा है। परिजनों ने शव देखकर उसकी पहचान की।’

Hindi News Today, 17 November 2019 LIVE Updates: बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

काले जादू के शक में की हत्याः पुलिस ने आरोपी अमित के खिलाफ भारतीय दंड संहिता 302 और 201 (IPC Sections 302) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस इस हत्याकांड को अंजाम देने में इस्तेमाल हथियार की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, ‘तीन साल पहले अमित के पिता का निधन हो गया था। उसका मानना है कि उसके चाचा ने काला जादू कर पिता को मार डाला था। इसीलिए उसने बदला लेने के लिए चाचा को मार डाला।’

https://youtu.be/06o29lX95yU

बर्बर हत्याकांड से सब हैरानः इस बर्बर हत्याकांड की कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। बीते दिनों इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं। मामले में पुलिस की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए सूचना देने वाले शख्स से भी सामान्य पूछताछ की। घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।