यह युवक एक हिंदू लड़की से प्यार करता था। लेकिन किसी वजह से वो अपने प्यार को पा नहीं सका और इस सदमे में डूबा यह शख्स आतकंवादी बन गया। असम के गोलपाड़ा से सुरक्षाबलों ने हाल ही में 3 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकवादियों में से एक ने अपने आतकंवादी बनने को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

24 साल के लुइत जमील जमान ने दिल्ली पुलिस की पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासा किये हैं। जानकारी के मुताबिक जमान जिस हिंदू लड़की से प्यार करता था उसके घरवाले उसे बिल्कुल पसंद नहीं करते थे और किसी भी कीमत पर उन्हें यह बर्दाश्त नहीं था। जमान ने पुलिस को बताया कि लड़की के घरवालों के विरोध को देखते हुए आखिरकार उसे लड़की से अपना रिलेशनशिप खत्म करना पड़ा।

पकड़े गए युवक के मुताबिक लड़की के घरवालों ने उसे धमकी दी थी कि वो लड़की के आसपास भी ना भटके। इसी वजह से उसने लड़की से अपने सभी रिश्ते खत्म कर लिए। लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद उसने बदला लेने की ठानी और फिर उसने बंदूक उठाकर आतंकवादी बन जाने का फैसला किया।

पुलिस के मुताबिक जमान अपने आतंकी बनने की वजह प्यार में नाकाम होने को मानता है। बहरहाल आपको बता दें कि जमान और 2 अन्य लोगों को असम और दिल्ली में आतंकी साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक टेलिग्राम और व्हाट्सऐप पर आतंकी विचारधारा से प्रभावित होकर जमान का रुझान आतंकवाद की ओर बढ़ा।

पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर ऐसे कई सारे ग्रुप हैं जो लोगों को आतंकी बनने के लिए प्रेरित करते हैं औऱ इतना ही नहीं वो उन्हें विस्फोटक बनाना सिखाते हैं तथा आतंकी हमले की साजिश रचने के लिए भी कहते हैं।

बहरहाल जमान समेत 3 लोगों की गिरफ्तारी को पुलिस एक बड़ी कामयाबी मान रही है। पुलिस का मानना है कि समय रहते इन तीनों की गिरफ्तार होने की वजह से दोनों ही राज्यों में एक बड़े आतंकवादी हमले को टाल दिया गया है। (और…CRIME NEWS)