यूपी के कन्नौज में पुलिस ने 6 महीने से फरार 15 हजार के इनामी मुजरिम को गिरफ्तार किया है। यह शख्स एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगा ले जाने और उसके पिता की हत्या का आरोपी है। कन्नौज की स्वाट टीम ने मुखबिर की सूचना पर इनामी आरोपी को घेरेबंदी कर गिरफ्त में लिया। फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के ब्रजेश नाम के शख्स ने 6 माह पहले कन्नौज के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव विलन्दाहार नालदार गांव की एक किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद वह किशोरी को अपने साथ भगा ले गया था। इसी दौरान किशोरी के पिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से फंदे से लटका मिला था।
गांव के पास से किया गिरफ्तारः मामले की जांच करने पर पुलिस ने आरोपी ब्रजेश को धारा 363 / 366/376/302/34 व 3/4 पॉक्सो एक्ट तहत दोषी पाते हुए उसकी गिरफ्तारी के लिए एक टीम गठित की थी। पिछले 6 महीनों से ब्रजेश पुलिस को चकमा दे रहा था। इस दौरान कन्नौज एसपी ने उसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया और अपनी स्पेशल टीम को उसकी खोज में लगा दिया। स्पेशल टीम ने मुखबिरी का जाल बिछाकर नजरापुर गांव के पास से उसे गिरफ्त में ले लिया।
National Hindi News 14 Sep 2019 LIVE Updates: दिन भर की बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
संदिग्ध परिस्थितियों में मिली बॉडीः एसपी अमरेंद्र प्रसाद ने बताया कि ब्रजेश कुमार पुत्र राम नरेश निवासी नदोरा थाना मेरापुर फर्रुखाबाद इसको हमारी स्वात टीम ने गिरफ्तार किया है इसमें उप निरीक्षक राकेश कुमार सिंह और उनके सहयोगी थे। उन्होंने बताया कि तिर्वा थाने में तो मार्च महीने में गांव की एक नाबालिग लड़की को लेकर आरोपी ब्रजेश भाग गया था। इसके बाद लड़की के पिता की बॉडी संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटकी हुई मिली थी।
फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लीः पुलिस ने बताया कि मामले की तफ्तीश के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद ली गई जिसमें आरोपी ब्रजेश के नाबालिग के पिता की हत्या करने का पता चला और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
