महाराष्ट्र के लातूर में एक लड़के ने अस्पताल में घुसकर चिकित्सक को चाकू से गोद डाला। बुधवार को हुई इस घटना के बाद लातूर सिटी के इस अस्पताल में चिकित्सकों के बीच दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि लड़के के मां की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी इसी बात से नाराज उनके बेटे ने इस घटना को अंजाम दिया है। 35 साल के इस लड़के की पहचान उजागर नहीं की गई है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बीते 25 जुलाई को लड़के की 60 साल की मां को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला की COVID-19 रिपोर्ट पॉजीटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था। महिला पहले से co-morbidities और existing chronic ailments से भी पीडित थीं।

बुधवार को इलाज के दौरान अस्पताल में महिला ने दम तोड़ दिया। महिला का इलाज कर रहे डॉक्टर दिनेश वर्मा ने इससे पहले महिला की गंभीर हालत के बारे में उनके परिजनों को बताया था। डॉक्टर ने उन्हें बताया था कि महिला को काफी गंभीर हालत में अस्पताल में लाया गया है।

बताया जा रहा है कि महिला की मौत के बाद उनका बेटा तीन अन्य रिश्तेदारों के साथ अस्पताल पहुंचा था। यहां महिला की मौत को लेकर लड़के की चिकित्सक दिनेश वर्मा से तीखी बहस हो गई। नाराज लड़के ने अचानक अस्पताल में तेजधार वाला चाकू निकाल लिया और दिनेश वर्मा पर हमला बोल दिया। दिनेश वर्मा के सीने, गर्दन और हाथ पर चाकू से हमला किया गया। चाकू से हमले में डॉक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इधऱ पुलिस ने इस मामले में तुंरत आरोपी लड़के और उसके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के स्थानीय शाखा ने इस पूरी घटना की निंदा की है। एसोशिएशन ने ऐलान किया है कि इस घटना के विरोध में जिले के Out Patient Departments (OPDs) एक दिन के लए बंद रहेंगे। एसोसिएशन के सदस्यों ने मांग की है कि उन्हें चौबीसों घंटा पुलिस की सुरक्षा प्रदान की जाए।