महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती के माता-पिता और रिश्तेदारों ने 21 वर्षीय एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवती ने शख्स पर उसका पीछा करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रविवार को इस संबंध में जानकारी दी।
चाकू घोंपकर शख्स की हत्या कर दी
एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को जिले के हदगांव कस्बे में हुए हमले के सिलसिले में पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित शेख अराफात को उसके घर के पास लात-घूंसों और डंडों से पीटा और फिर चाकू घोंपकर उसकी हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें – ‘तू उससे बात मत कर…’, बेटी से फोन पर बात करने से खफा पिता ने लड़के को चाकू से गोदा, गिरफ्तार
उन्होंने बताया कि हमले के दौरान उसे बचाने आई अराफात की मां को भी पीटा। अधिकारी ने बताया कि इलाके की एक महिला के माता-पिता और रिश्तेदारों समेत आरोपियों ने दावा किया है कि पीड़ित ने उसका पीछा किया और उसे परेशान किया।
पुलिस ने 10 लोगों को गिरफ्तार किया
उन्होंने बताया, “हदगांव पुलिस ने शुक्रवार रात 10 लोगों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।”
यह भी पढ़ें – Bihar News: रिश्ते में आई कड़वाहट तो भड़का प्रेमी, सरेराह प्रमिका पर किया हमला, कान काटकर हुआ फरार
गौरतलब है कि बीते दिनों गुजरात के भावनगर से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां एक पिता ने एक लड़के को केवल इसलिए चाकू से गोद दिया क्योंकि वो उनकी बेटी से बात करता था। ओएजे इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में तीखी नोकझोंक के बाद शख्स ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था।
बेटी से फोन पर बात करता था शख्स
हमले के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया कि घटना इंस्टीट्यूट के काउंसलिंग रूम में हुई, जहां कार्तिक नाम के लड़के को एक शिक्षक की मौजूदगी में बुलाया गया था। हमलावर की पहचान जगदीश राचड़ के रूप में हुई थी, जिसने कार्तिक पर इसलिए हमला किया था क्योंकि वो उनकी बेटी से फोन पर बात कर रहा था। हमले के बाद घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।