महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले के एक गांव में पत्नी से तीखी बहस के बाद गुस्साए 38 साल के शख्स ने अपने दो बच्चों को कुएं में फेंककर कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। आस-पास के लोग दहशत में हैं। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना अलसुंडे गांव की है। दरअसल, यहां एक पिता पर अपने दोनों बच्चों को जान से मारने का आरोप है। मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे हुई। बच्चों की मौत की खबर सुनते ही मां का बुरा हाल हो गया है। पड़ोसियों का कहना है कि दोनों में कभी-कभी नोंक-झोक हुआ करती थी। हालांकि किसी को अंदाजा नहीं था कि लड़ाई इस हद तक बढ़ जाएगी।

पत्नी से नाराज पति ने बच्चों को ले जाकर कुएं में फेंका

अधिकारी ने बताया कि आरोपी गोकुल क्षीरसागर की किसी बात को लेकर पत्नी से तीखी बहस हो गई। जिसके बाद वह नाराज हो गया। वह अपनी आठ साल की बेटी रुतुजा और चार साल के बेटे वेदांत के साथ घर छोड़कर चला गया। अधिकारी ने आगे कहा कि गुस्से में आकर आरोपी बच्चों को गांव के एक कुएं के पास ले गया और उन्हें उसमें फेंक दिया।

घटना के बारे में पुलिस को तुरंत जानकारी दी गई मगर जब तक बच्चों को कुएं से बाहर निकाला गया उनकी मौत हो चुकी थी। अधिकारी के अनुसार, भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत एफआईआर दर्ज की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

मां के प्रेमी ने पुल से दिया धक्का, पाइप से लटकी रही बच्ची, बहादुरी देख पुलिस भी हैरान

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में रहने वाली 13 साल की बच्ची को उसके मां के लिव इन पार्टनर ने पुल से नदी में धक्का दे दिया। जिसके बाद वह लगभग आधे घंटे तक पाइप से लटकती रही। उसने हिम्मत नहीं हारी और मोबाइल से 100 नंबर पर पुलिस को कॉल कर अपनी जान बचाई। पुलिस जब घटना स्थल पर पहुंची को बच्ची प्लास्टिक के पाइप से लटक रही थी। उसकी बहादुरी देख पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने फौरन बच्ची को वहां से निकाला। फिलहाल फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।