Maharashtra, Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच जारी सियासी घमासान के बीच राज्य से एक और बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार्यवाहक मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाने वाले एक शख्स की कर चोरी हो गई। बताया जा रहा है कि कार धोने के बहाने व्यक्ति ने उनसे चाबियां मांगी और फिर गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गया। फिलहाल मामले की जांच नागपुर पुलिस कर रही है।
क्या है मामला: नागपुर के लक्ष्मी नगर क्षेत्र में महाराष्ट्र लघु उद्योग विकास निगम के अध्यक्ष संदीप जोशी की टोयोटा इन्नोवा क्रिस्टा कार शनिवार को चोरी हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। जोशी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी माने जाते हैं। अधिकारी के अनुसार चोरी की घटना जोशी के घर के बाहर सुबह हुई। जिसके बाद जोशी ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
Hindi News Today, 10 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की तमाम अहम खबरों के लिए क्लिक करें
पुलिस का बयान: नागपुर पुलिस ने कहा कि निगम के अध्यक्ष संदीप जोशी ने वाहन की चाबियां एक व्यक्ति को दी थी, जिसने दावा किया कि नियमित तौर पर कार धोने वाले व्यक्ति ने उसे भेजा है। लेकिन वह व्यक्ति कार लेकर गायब हो गया और फिर वापस लौट के नहीं आया।
कार धुलने ने कही यह बात: नियमित तौर पर कार धोने वाले मंगेश ने जोशी को बताया कि उसने किसी को नहीं भेजा था। इसके बाद कार चोरी की घटना की शिकायत बजाज नागपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई गयी। एक अधिकारी ने बताया कि वाहन को किसी श्रवण कुकरेजा के नाम पर पंजीकरण किया गया था। बता दें कि इसके पहले मुंबई में शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के नाम से फर्जी पार्सल लेकर एक शख्स ने कई बार चूना लगाया था। जिसके बाद मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।
