यूपी के लखनऊ से दिल दुखाने वाली खबर सामने आई है, यहां एएसपी की पत्नी ने सरकारी आवास पर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। पुलिस अधिकारी की पत्नी लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गईं। अपर पुलिस उपायुक्त (मध्य) ममता रानी चौधरी ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि मृतका की पहचान नितेश सिंह (30) के रूप में हुई है।
वे वर्तमान में सीबी-सीआईडी में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश प्रताप सिंह की पत्नी थीं। उन्होंने आगे बताया, “घटना बुधवार दोपहर की है। घटना के समय महिला के पति घर पर मौजूद नहीं थे।” चौधरी ने बताया कि मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने नितेश सिंह को छत के हुक से लगे फांसी के फंदे से लटकता पाया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है, लेकिन पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है कि नितेश सिंह कथित तौर पर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं। सागर से प्यार करती थी सानिया, घरवालों ने कत्ल कर दफना दी लाश, इश्क़ की खातिर सबकुछ किया मगर… दिल दुखा रही घटना
जानकारी के अनुसार, एएसपी अपने दफ्तर में थे, घर पर उनकी 12 साल की बेटी अनन्या और पत्नी नितेश थीं। जब अनन्या शाम चार बजे कमरे से बाहर आईं तो मां को फंदे पर लटके हुए देखा। देखते ही बेटी की चीख निकल पड़ी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। पति से विवाद के कारण ही पत्नी सात महीने से मायके में रहती थी।
एएसपी पर प्रताड़ना का आरोप-
मृतका नीतेश के परिवार का कहना है कि बेटी को साजिश के तहत मजबूरन जाने देने पर मजबूर किया गया है। नितेश के भाई प्रमोद कुमार के मुताबिक, पति की हरकतों की वजह से बहन तनाव में थी। नितेश का 12 वर्ष का बेटा अनिकेत ऑटिज्म पीड़ित है। पुलिस लाइन पहुंचे प्रमोद का आरोप है कि बेटे की बीमारी को लेकर दंपती में अक्सर विवाद होता था। एएसपी अक्सर नितेश से कहते थे कि तू पागल, तेरा बेटा पागल। मंगलवार को भी एएसपी ने यही बात दोहराई, जिसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ।
परिवार का यह भी आरोप है कि तानों से परेशान होकर नितेश ने अनिकेत को मारने की कोशिश की। परिवार का यह भी आरोप है कि तानों के कारण तंग होकर उसने जान दी। एएसपी पर यह भी आरोप है कि पत्नी को तंग करने के लिए पूरे घर में सीसीटीवी कैमरा लगवा रखा था। जानकारी के अनुसार, नितेश फिरोजाबाद नगला करन सिंह सीट से बसपा के पूर्व विधायक राकेश बाबू की बेटी हैं। पति ने तड़पा-तड़पाकर कर पत्नी और सास को उतारा मौत के घाट, लाश दफना कर लगा दिए केले के पेड़, चार दिन पहले ही खोद ली थी कब्र