कई बार प्यार की ऐसी दर्दनाक कहानियां सुनने को मिलती हैं कि रिश्तों पर से भरोसा ही उठ जाता है। ताजा मामला नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के करावल नगर इलाके का है। जहां 29 साल के विनीत पंवार पर अपनी लिव इन पार्टनर की हत्या करने और लाश को ठिकाने लगाने का आरोप है। कहा जा रहा है कि 25 साल की लड़की अपने पार्टनर पर शादी करने का दवाब बना रही थी, इस बात से नाराज होकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी।

हत्या करने के बाद उसने शव को कई घंटों तक घर के दीवान में छिपा रखा था। जब रात हुई तो उसने दोस्त के साथ शव को बाइक पर ले जाकर ठिकाने लगा दिया। इस हत्या में आरोपी की 29 साल की बहन पारुल चौधरी ने उसका साथ दिया। फिलहाल पुलिस ने विनीत पंवार और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बाइक वाला दोस्त फरार है।

इस मामले में नॉर्थ-ईस्ट डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि 12 अप्रैल की रात 10.40 पर करावल थाना क्षेत्र में महालक्ष्मी विहार में एक 25 साल की महिला की लाश मिली। पुलिस की जांच में पता चला कि वह उत्राखंड मिराजपुरी की रहने वाली रोहिना नाज है। जिसे गला घोंटकर मार दिया गया था। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी।

आरोपी की बहन ने दुप्पट्टे से छिपाई लाश

सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि दो लोग बाइक से आए थे और लाश को ठिकाने लगा कर गये थे। वीडियो में दिखा कि आरोपी महिला की लाश को कंधे पर उठाए हुए था और उसके पीछे उसकी बहन पारुल चल रही थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की बहन ने अपने दुपट्टे से शव को छिपाने में दोनों की मदद की। इसके बाद पुलिस टेक्निकल सर्विलांस की हेल्प से आरोपी की बहन पारुल को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों 4 साल पहले घर से भाग गए थे

पुलिस की पूछताछ में पारुल ने बताया कि विनीत और रोहिना 4 साल पहले घर से भाग गए थे। दोनों एक साथ रहते थे लेकिन शादी नहीं की थी। इस बीच विनीत और उसके पिता को हत्या के आरोप में जेल चले गए थे। जब विनीत जेल में था को राहिना, पारुल के साथ ही रह रही थी। जमानत के बाद जब विनीत जेल से छूटकर आय़ा तो रोहिना उस पर शादी की दबाव बना रही थी।

विनीत का परिवार इस शादी के खिलाफ था। पारुल ने अपने बयान में कहा कि हमने उसे बेचने का प्लान बनाया था मगर उसे इस बात की जानकारी लग गई। इसके बाद उसने झगड़ा किया। इसके बाद ही उसे जान से मारने की योजना बनाई।