कर्नाटक के चिकमंगलुरु जिले में एक 28 वर्षीय महिला ने अपने बच्चे की जीभ काटकर उसे नदी में फेंक दिया। आरोपी महिला की पहचान कमला के रूप में हुई है। कमला ने कथित रूप से बेटे के रोने से गुस्सा होकर उसे मार डाला। यह घटना उस समय सामने आई जब बुधवार को चिकमंगलुरु के बेत्तादवारकेरे गांव के लोगों ने भद्रा नदी में एक बच्चे को तैरते हुए देखा। इसके बाद गांव के लोगों ने पुलिस को फोन किया और उन्हें घटना की जानकारी दी। तवारकेरे पुलिस मौके पर पहुंची और तीन वर्षीय मृत बच्चे के शव को बाहर निकाला।
बच्चे के रोनेे से परेशान थी उसकी मां: दरअसल मंगलवार (5 नवंबर) की रात बच्चा जोर-जोर से रोने लगा। वह ऐसे रो रहा था जैसे कि उसकी तबियत ठीक न हो। इससे परेशान होकर कमला उसे भद्रा नदी पर ले गई। उसकी जीभ को काट दी और उसे नदी में फेंक दिया। इस घटना के अगले दिन बुधवार (7 नवंबर) को कमला ने पुलिस को फोन किया और उन्हें बताया कि उसका बच्चा गायब हो गया है।
Hindi News Today, 07 November 2019 LIVE Updates: देश-दुनिया की हर खबर पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक
पुलिस ने मामला दर्ज किया: शव मिलने के बाद पुलिस ने कमला को शव की पहचान करने के लिए थाने बुलाया। इसके बाद कमला ने पुलिस स्टेशन में मृत बच्चे की पहचान अपने बेटे के रूप में की। कुछ देर बाद पुलिस की सख्ती के चलते कमला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने कमला को गिरफ्तार कर। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है।
https://youtu.be/ef99DVaGlcI
ऐसी घटना पहले भी आ चुकी है सामने: बता दें कि ऐसा ही एक मामला हरिद्वार से 5 नवंबर को सामने आया था। दरअसल इस मामले में हरिद्वार के सर्वप्रिय विहार कालोनी में रहने वाली संगीता बलूनी ने अपने छह मांह के बेटे को गंगा में डुबोकर मार डाला। पुलिस ने इस केस में खुलासा कर महिला को गिरफ्तार कर लिया था।