कर्नाटक से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाली 14 छात्राओं के बाएं हाथ पर ब्लेड के कट के निशान हैं। सभी छात्रों के हाथों पर कट के एक जैसे ही निशान हैं। लगभग एक के हाथ पर 12 से 15 कट के निशान हैं। उनके बीच की दूरी एक समान है। ऐसा लगता है कि किसी ने सभी के हाथों पर एक जैसे निशान बना दिए हों। सभी लड़कियां 9वीं और 10वीं की छात्रा हैं। आज तक की रिपोर्ट के अनुसार, इस बारे में स्कूल मैनेजमेंट को कोई जानकारी नहीं है। ना ही इसके बारे में बच्चियों के माता-पिता को कुछ पता है। फिलहाल मामले में पुलिस को सूचना दे दी गई है।

जिले के डीएम का कहना है कि बच्चियों ने पूछताछ में अलग-अलग वजहें बताई हैं। वजहें काफी अजीब हैं। किसी का कहना है कि माता-पिता से डांट सुनने के बाद उसने सेविंग ब्लेड से कलाई काटने की कोशिश की तो किसी का कहना है कि सहेली उससे बात नहीं कर रही थी इसलिए उसने ऐसा किया। अभी कुछ भी कहना जल्दीबाजी होगी। मामले की जांच के लिए मनोचिकित्सकों की मदद ली जाएगी। इसके बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

कुछ तो गड़बड़ है…

बच्चियों के हाथ को देखकर आशंका जताई जा रही है कि कुछ तो गड़बड़ है। भला एक साथ 14 बच्चियां हाथ पर ब्लेड से एक जैसे ही कट क्यों लगाएंगी। मामसा रहस्यमयी लगता है। इसकी जानकारी तभी सामने आएगी जब बच्चियां मनोचिकित्सकों से बात करेंगी। हैरानी की बात यह है कि माता-पिता को भी इस बारे में कुछ पता नहीं है। क्यों उन्होंने अपनी- अपनी बेटियों के हाथ पर एक साथ 14 कट के निशान नहीं देखे। क्या उन्हें यह बात अजीब नहीं लगी…

हालांकि जब स्कूल के मैनेजमेंट को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने छात्राओं से पूछताछ की मगर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई। इसके बाद ही स्कूल मैनजनेंट ने ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी। इसके अवाला उप निदेशक सार्वजनिक निर्देश (डीडीपीआई) को भी मामले की जानकारी दी गई।

यह भी जानकारी सामने आ रही है कि छात्राओं के अस्पताल ले जाया गया। उनकी जांच की गई। अभी वे खतरे से बाहर हैं। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। देखना है कि क्या जानकारी सामने आती है।