Kanpur Pitayi Viral Video: उत्तर प्रदेश के कानपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को 21 वर्षीय युवक और उसकी 19 वर्षीय प्रेमिका की युवक के माता-पिता ने सार्वजनिक रूप से पिटाई कर दी। एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना गुजैनी थाना क्षेत्र के रामगोपाल चौराहे पर हुई।

बेटे को लड़की संग देखकर भड़के

रिपोर्ट के अनुसार घटना के संबंध स्थानीय पुलिस ने कहा कि रोहित नामक का युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सड़क पर चाउमीन खा रहा था। तभी उसके माता-पिता शिवकरण और सुशीला वहां पहुंचे। रोहित को लड़की के साथ देखकर वे आग-बबूला हो गए।

यह भी पढ़ें – पब्लिक वूमन टॉयलेट के बाहर खड़े थे दो शख्स, लोगों ने हटने को कहा तो बौखलाए और फिर…, चौंका रही घटना

माता-पिता ने उसके रिश्ते को अस्वीकार कर दिया और फिर उसे और उसकी गर्लफ्रेंड को पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने एक बयान में कहा, “इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के बाद अलग कर दिया और आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।”

चप्पल से पीटते हुए दिखाई दिए पिता

वीडियो में सुशीला युवा जोड़े को पीटती हुई दिखाई दे रही है, जो दोपहिया वाहन पर भागने की कोशिश कर रहे हैं। वह लड़की के बाल पकड़ती हुई भी दिखाई दे रही है, जबकि स्थानीय निवासी और राहगीर दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं। रोहित के पिता भी उसे चप्पल से पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें – लखनऊ की सड़कों पर दरिंदगी, रास्ता पूछने के बहाने बैठाया फिर चलती कार में महिला के साथ किया रेप, गिरफ्तार

गौरतलब है कि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। कई बार परिजन अपने बच्चों के प्रेम संबंध को ठुकरा देते हैं। वहीं, पूरे मामले में उत्तेजित होकर रिएक्ट करते हैं। बीते दिनों गुजरात के भावनगर से चौंकाने वाला मामला सामने आया था। यहां एक पिता ने एक लड़के को केवल इसलिए चाकू से गोद दिया क्योंकि वो उनकी बेटी से बात करता था।

ओएजे इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में तीखी नोकझोंक के बाद शख्स ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया था। हमले के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने बताया था कि घटना इंस्टीट्यूट के काउंसलिंग रूम में हुई, जहां कार्तिक नाम के लड़के को एक शिक्षक की मौजूदगी में बुलाया गया था।