झारखंड के गढ़वा से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां मेराल थाना क्षेत्र के तिसरटेटुका गांव में एक 30 साल की महिला को भरी पंचायत में थूक चाटने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं उसे डायन बताकर 20 जूते मारे गए औऱ फिर 100 बार उठक-बैठक कराई गई। लोगों ने उसे भरी सभा में चरित्रहीन भी कहा। इसके अलावा महिला पर 56,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। हालांकि महिला यह कहती रही कि उसने कुछ नहीं किया है। वह चरित्रहीन नहीं है। ना ही वह डायन है। रिपोर्ट के अनुसार, पंचायत के लोगों ने उसके पति को भी नहीं बख्शा।

पुलिस ने दर्ज नहीं की शिकायत

महिला मुस्लिम समुदाय से है। उसने दावा किया कि मामले में शिकायत दर्ज कराने के लिए उसने पुलिस से संपर्क किया मगर उन्होंने इनकार कर दिया। इसके बाद उसने बुधवार रात को एक ऑनलाइन शिकायत दर्ज की। इस पर जिला एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और गढ़वा के एसडीपीओ को मामले की जांच करने का आदेश दिया। उन्होंने इस घनटा को शर्मनाक बताया।

8 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला

इसके बाद क्षेत्र के थाने में भी तुरंत 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया। यह घटना 15 अगस्त 2023 की है। मामला बुधवार देर रात तब सामने आया जब महिला ने मेराल थाने में ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराई। अपनी शिकायत में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे चरित्रहीन बताकर 100 बार उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया। लोगों ने उसे डायन भी कहा। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बेटी के रेप का दर्ज कराया झूठा केस, कोर्ट में खुली पोल तो पड़ गए लेने के देने

दिल्ली के एक कोर्ट ने बेटी के साथ रेप का झूठा केस दर्ज कराने वाली महिला को फटकार लगाई है। इतना ही नहीं कोर्ट ने महिला के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक लाख का जुर्माना भी लगाया है। सुनवाई के दौरान एडिशनल सेशन जज सुशील बाला डागर ने कहा कि पूरा मामले सुनने के बाद यह समझ आ गया है कि यह आरोप पूरी तरह से झूठ है और विरोधियों से बदला लेने के इरादे से दायर किया गया है। इसके बाद कोर्ट ने महिला को फटकार लगाई और एक लाख का जुर्माना भी लगाया।