झारखंड के खूंटी जिले में एक सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा हुआ है। यहां मुर्गा काटने वाले एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के ही छोटे-छोटे टुकडे कर दिए और फिर शव को जमीन के अंदर दफना दिया। दोनों डेढ़ सालों तक लिव इन रिलेशन में थे। पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो लोगो के होश उड़ गए। चलिए बताते हैं कि पूरा मामला क्या है।
दरअसल, झारखंड में 24 नवंबर को गांगी कुमारी नामक युवती का नर कंकाल मिला था। पुलिस ने इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है, इसके बाद आरोपी ने जो खुलासा किया है उसे जानकर हर कोई दंग है। दरअसल, महिला आरोपी के दूसरी शादी की विरोध कर रही थी। जानकारी के अनुसार, आरोपी बेंगलुरु में मुर्गा काटने का काम करता था। उसने पहले प्रेमिका का गला घोंटा और फिर कुल्हाड़ी से उसके टुकड़े कर डाले।
पुलिस के अनुसार, प्रेमी ने महिल की हत्या उसके दुपट्टे से गला घोंटकर की थी। इसके बाद उसने उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर जमीन में दफन कर दिया। घटना जरियागढ़ थाना क्षेत्र के भगवान पांज टोंगरी की है। पुलिस ने जरियागढ़ थाना क्षेत्र के जोजोदाग गांव के रहने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस ने बताया कि नरेश और गांगी डेढ़ सालों तक रिलेशन में थे। मूल रूप से रांची जिले के लापुंग थाना क्षेत्र के मालगो टंगराटोली गांव की रहने वाली थी। नरेश के नानी का घर उसी गांव में था। दोनों में प्यार हो गया, दोनों डेढ़ साल साथ रहे इसके बाद काम करने के लिए गांगी तमिलनाडु चली गई और नरेश बेंगलुरु में काम करने लगा। उसकी मुलाकात दूसरी महिला से हुई और उसने उससे शादी कर ली। दोनों का एक बेटा भी है।
गांगी को पता चला तो वह बेंगलुरु आ गई, इसके बाद वह नरेश के साथ हटिया स्टेशन आई। इसके बाद 8 नवंबंर को गांगी को लेकर नरेश गांव जाने के लिए निकला मगर वह उसे भगवान पांज टोंगरी ले गया। वहां दोनों का झगड़ा हुआ, इसके बाद नरेश ने गांगी के दुप्पटे से उसक गला घोंट दिया। इसके बाद उसके टुकड़े किए और दफन कर दिया। नरेश बेंगलुरु में भेंगरा चिकन शॉप में मुर्गा काटने का काम करता था। कुछ दिनों पहले लोगों ने टोंगरी में नर कंकाल देखकर पुलिस को इसकी जानकारी दी, इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ।