झारखंड के जमशेदपुर से दिल दुखाने वाली एक घटना सामने आई है। यहां खखरीपाड़ा इलाके में 30 साल के एक शख्स पर अपने दो साल की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि शख्स ने दो साल के मासूम को तालाब में डुबोकर मार डाला। फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ परसुडीह थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। शख्स का नाम अजय नामता है। वह गोपालपुर कटिन पाड़ा का रहने वाला है। वह ठेका मजदूर है और खखरीपाड़ा में किराये के मकान में पत्नी और बच्चे के साथ रहता था। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी ने कबूल की बेटे की हत्या की बात

इस मामले में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान अजय नामता ने रविवार को अपने दो साल के बेटे की हत्या करने की बात कबूल कर ली। उन्होंने आगे कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी का किसी महिला के साथ संबंध था और वह अपनी पत्नी और बेटे के साथ नहीं रहना चाहता था।

पत्नी और बेटे से छुटकारा पाना चाहता था शख्स

रिपोर्ट में यह भी बात सामने आई है कि वह अपनी पत्नी और बेटे से तंग आ चुका था। वह उनसे छुटकारा पाना चाहता था। इसलिए उसने बेटे प्रियांशु की हत्या कर दी। उसका किसी और महिला से संबंध चल रहा था। इस बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़े होते थे। शनिवार रात को भी इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई थी। इसके बाद आरोपी रात दो बजे सोते हुए बेटे को घर से लेकर निकला और तालाब में फेंक दिया। इसके बाद वह घर आकार आराम से सो गया। जब पीड़िता की नींद खुली तो वह बेटे को खोजने लगी।

डूबने से हुई बेटे की मौत

उसने पति से बेटे के बारे में पूछा तो वह बहाना बनाने लगा। इसके बाद दोनों में विवाद शुरु हो गया। जहां डूबने से मासूम की मौत हो गई। मासूम की हत्या से मां और परिजन सदमे में हैं। मां ने बेटे की हत्या की आंशका जताई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता का कहना है कि उसके पति का किसी और महिला से संबंध है इसलिए दोनों में विवाद होता था। फिलहाल आगे की कार्रवाई चल रही है।