उत्तर प्रदेश पुलिस ने नोएडा में सुप्रीम कोर्ट की वकील रेनू सिन्हा मर्डर केस का खुलासा किया है। रेनू सिन्हा की उनके घर में ही हत्या की गई थी और उसके बाद इसी कोठी में शव को उनके पति नितिन सिन्हा ने छिपा दिया था। पुलिस के खुलासे के अनुसार मर्डर करने के बाद नितिन खुद कोठी के स्टोर रूम में छुप गया था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। पुलिस के अनुसार यह मामला प्रॉपर्टी डीलिंग से जुड़ा हुआ है।
पुलिस ने जो खुलासा किया है उसके मुताबिक नितिन सिन्हा अपनी कोठी 5 करोड़ 70 लाख में बेचने वाला था। इसके लिए उसकी डील अंत्येष भंडारी नाम के व्यक्ति से फाइनल भी हो गई थी। रविवार की दोपहर 12 बजे अंत्येष नितिन के घर पहुंच भी चुका था। नितिन ने अपनी कोठी दिखाई और कोठी पसंद भी आ गई, लेकिन जब अंत्येष ने ऊपर वाले फ्लोर को देखने की बात कही तो नितिन ने बहाना बनाना शुरू कर दिया कि उसकी पत्नी रेस्ट कर रही है और वह कैंसर पेशेंट है।
इसके बाद अंत्येष ने पूछा की कोठी बेचने का कारण क्या है? तो उसने बताया कि वे लोग विदेश जा रहे हैं, इसलिए कोठी बेचना चाहते हैं। अंत्येष ने बताया कि नितिन डील के समय काफी घबराया हुआ था और सोमवार को ही पेमेंट होने वाली थी।
कैसे पुलिस के पास पहुंचा मामला?
रेनू सिन्हा सुप्रीम कोर्ट में वकील थीं। उनकी बहन उन्हें पिछले दो दिन से फोन कर रही थी और उनका फोन नहीं उठ रहा था। फिर उनके पति नितिन के पास भी फोन कर रही थी और वह भी फोन नहीं उठा रहा था। इसके बाद रेनू की बहन पुलिस के पास पहुंची। फिर पुलिस ने रेनू की कोठी की तलाशी के लिए घर आई। पहुंची जैसे ही पुलिस बाथरूम में पहुंची तो वहां पर रेनू का खून से सना हुआ शव पाया गया।
इसके बाद नितिन की तलाश की गई, लेकिन वह फरार चल रहा था। फिर पुलिस का शक उसके पति पर गहराता गया। बाद में पुलिस ने तलाशी लेनी शुरू की तो नितिन कोठी के ही स्टोर रूम में छिपा हुआ था। पुलिस ने नितिन को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू हुई। पूछताछ के दौरान नितिन ने बताया कि रेनू कैंसर से पीड़ित थी, उसका ट्रीटमेंट चल रहा था। एक महीने पहले वह ठीक हो गई थी, लेकिन प्रॉपर्टी को लेकर विवाद शुरू हो गया।
नितिन कोठी को 5 करोड़ 70 लख रुपए में बेचने जा रहा था लेकिन रेनू कोठी नहीं बेचे दे रही थी। इसी बात से नाराज होकर उसने धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान ही नितिन ने बताया कि वह पहले इंडियन रेवेन्यू सर्विस का एक अधिकारी था, लेकिन उसने जॉब छोड़ दी थी।