ब्रिटेन में भारतीय मूल के शख्स पर आरोप है कि उसने कुत्ते को जंजीर से बांधकर रखा और उसे खाना नहीं दिया जिस कारण उसका वजन कम हो गया और वह कमजोर हो गई। डॉगी का नाम साशा है। उसने हाल ही में 7 पपी को जन्म दिया था। पपी को जन्म देने के बाद साशा का वजन दिन प्रतिदिन घटते जा रहा था। वह कमजोर होती जा रही थी। इस बारे में टेलीग्राफ अखबार ने इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट छापी थी कि कोवेंट्री के गुरमिंदर सिंह को अपने डॉगी साशा को चोट पहुंचाने के लिए दोषी ठहराया गया। अदालत ने डॉगी के मालिक 41 साल के गुरमिंदर सिंह को दोषी मानते हुए दो साल के लिए कुत्ते पालने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इतना ही नहीं कोर्ट ने गुरमिंदर सिंह को 12 महीने के लिए निलंबित आठ सप्ताह की जेल की सजा भी सुनाई।

गुरमिंदर सिंह पर लगा कुत्ते को खाना न देने का आरोप

दरअसल, गुरमिंदर सिंह पर आरोप था कि उन्होंने अपने डॉगी साशा और उसके सात पपी की देखभाल नहीं की। उन्होंने साशा को चैन से बांधकर रखा और उसे खाना नहीं दिया। इस कारण साशा कमजोर हो गई। जब साशा कमजोर हो गई तो उसके बच्चे भी कमजोर हो गए। उनकी हालत खराब होने लगी। उनका वजन कम होने लगा।

असल में टेलीग्राफ अखबार ने इस महीने की शुरुआत में रिपोर्ट दी थी कि जून में कोवेंट्री के गुरमिंदर सिंह को अपने कुत्ते साशा (प्रेसा कैनारियो नस्ल) को अनावश्यक पीड़ा पहुंचाने का दोषी ठहराया गया। साशा ने कुछ दिनो पहले ही 7 पपी को जन्म दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पशु कल्याण अधिनियम के तहत दोषी ठहराए जाने के बाद गुरमिंदर सिंह को सजा सुनाई गई।

गुरमिंदर पर दो साल के लिए कुत्ते पालने के प्रतिबंध के अलावा 12 महीने के लिए निलंबित आठ सप्ताह की जेल की सजा भी दी गई। इतना ही नहीं उन पर GBP 400 लागत और GBP 128 पीड़ित अधिभार का भुगतान करने और 80 घंटे का अवैतनिक कार्य करने का आदेश भी दिया गया।

साशा का वजन औसत से लगभग आधा था

रिपोर्ट में कहा गया है कि साशा का वजन बेहद कम लग रहा था। उसकी रीढ़, पसलियां और पैल्विक हड्डियां दिखाई दे रही थीं। उसकी कमजोर के कारण उसके सात पपी का वजन भी कम हो गया था। साशा और उसके बच्चों को पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां साशा का वजन बेहद कम पाया गया। पशुचिकित्सक ने जांच में पाया गया कि साशा का वजन 25.7 किलोग्राम था जो उस नस्ल के कुत्तों के औसत वजन 40 किलोग्राम से लगभग आधा था।

पशुचिकित्सक ने अपने बयान में कहा कि डॉगी पोषण की कमी से पीड़ित था। ऐसा लगता है कि इसने तीन-चार सप्ताह से अच्छे से खाना नहीं खाया। हालांकि शमन में सिंह ने अदालत को बताया कि वह एक बुरा मालिक नहीं है और उसके फ्रिज में कुत्ते का खाना था, जिसे वह साशा को खिला रहा था।

इसके बाद न्यायाधीश ने सजा की घोषणा करते हुए कहा कि मैं हिरासत की सजा को 12 महीने के लिए निलंबित कर रहा हूं। मैं आठ सप्ताह की जेल की सजा देता हूं, जिसे अब 12 महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। ध्यान दें कि मैंने आपकी प्रारंभिक दोषी याचिका के कारण सजा कम कर दी है।