India Lockdown, Gangrape In Madhya Pradesh: लॉकडाउन में भी मध्य प्रदेश में दुष्कर्म जैसी वारदातें नहीं थम रही है। अबे बेतुल में 18 साल की युवती के साथ 7 लोगों ने गैंगरेप किया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को पकड़ लिया है। गंभीर बात यह भी है कि इन सभी आरोपियों में 3 नाबालिग भी हैं। तीनों नाबालिगों समेत कुल 5 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है और 2 अन्य की तलाश चल रही है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि 29-30 अप्रैल की रात यह युवती अपने 21 साल के भाई के साथ मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में 7 लोगों ने इनकी मोटरसाइकिल रोकवा दी। लड़की के भाई ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन्हें कुएं में फेंक दिया। रात करीब 8.30 बजे से लेकर 2 बजे तक सातों युवकों ने लड़की के साथ गैंगरेप किया और फिर उसे बदहवास हालत में छोड़ कर फरार हो गए।
आरोपियों द्वारा छोड़े जाने के बाद युवती ने अपने भाई को कुएं से किसी तरह निकला और फिर दोनों सुबह किसी तरह गांव पहुंचे। बाद में इन दोनों ने इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जिन दो आरोपियों को पकड़ा है उनमें 22 साल का शुभम बेले और 23 साल का संदीप खाटिया शामिल है।
इसके अलावा 3 आरोपी नाबालिग हैं। पुलिस मामले में फरार चल रहे 2 अन्य आरोपियों की तलाश भी कर रही है। इन दोनों आरोपियों की पहचान 22 साल के लोकेश सोनी और 24 साल के पवन बेले के तौर पर हुई है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म), 365 (अपहरण) औऱ 307 (हत्या की कोशिश) के तहत के दर्ज किया है।
कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लॉकडाउन है लेकिन मध्य प्रदेश में दुष्कर्म जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। भोपाल में नेत्रहीन महिला बैंक अधिकारी के साथ कुछ दिनों पहले दुष्कर्म की खबर आई थी।
इसके अलावा दमोह से भी एक ऐसी ही दहला देने वाली खबर सामने आई थी। दमोह में दरिंदे ने मासूम बच्चे से रेप के बाद उसकी दोनों आंखें फोड़ दी थी।
इसके अलावा भोपाल में एक लड़की ने कुछ ही दिनों पहले आरोप लगाय था कि अस्पताल जाते वक्त बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था और फिर उनके साथ हैवानियत की गई थी।