कर्नाटक से एक सनीसनीखेज खबर सामने आई है। यहां चिक्काबल्लापुर में एक पति ने पहले अपनी पत्नी के प्रेमी का गला काट दिया फिर उसका खून पी गया। उसके एक दोस्त ने इस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

असल में आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का उसके दोस्त के साथ अवैध संबंध चल रहा है। इसके बाद ही उसने घटना को अंजाम देने की योजना बनाई। आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है। उसे शक था कि उसके दोस्त मारेश का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इसके बाद ही उसने अपने दोस्त का गला काट दिया।

जगंल में ले जाकर धारदार हथियार से किया हमला

योजना के तहत वह 19 जून को मारेश को पास के जंगल में ले गया। वहां उसने अपने दोस्त में हमला किया। पहले उसने दोस्ता गला काट दिया फिर उसका खून पी गया। विजय का दोस्त जॉन घटना के वक्त उसके साथ मौजूद था। उसने इस वारदात को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

हमले में घायल पीड़ित की बची जान

हमले में घायल पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया। उसका समय पर इलाज हो गया और वह बच गया। अब वह घर लौट चुका है। हमले के बाद उसने पुलिस में विजय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर विजय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे विजय अपने दोस्त मारिश पर धारदार हथियार से हमला करता है। हमले में मारिश बुरी तरह घायल हो जाता है। उसके गले से खून निकलता है। ऐसा लगता है कि विजय पागल हो चुका है।

वीडियो में उसे खून पीते हुए देखा जा सकता है। वीडियो इतनी दहशत फैलाने वाली है कि हम इसे अपनी खबर में प्रकाशित नहीं कर सकत हैं। इस घटना के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।