उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। यहां एक गोली से दो लोगों की मौत हुई है। असल में एक पति ने पत्नी पहले गले लगाया फिर उसकी पीठ में गोली मार दी। रिपोर्टस के अनुसार वहीं गोली आर-पार हो गई और पति के सीने में जा लगी और उसकी भी मौत हो गई। यानी एक ही गोली से दंपत्ति की मौत हो गई। हर कोई इस खबर पर हैरानी जता रहा है।

पलिस के अनुसार, पति की उम्र 40 साल और पत्नी की उम्र 38 साल है। दपंत्ति के चार बच्चे हैं। जिसमें एक बेटी और तीन बेटे हैं। दोनों चंडीगढ़ में दैनिक वेतन भोगी के रूप में काम करते थे। कुछ दिनों पहले ही मुरादाबाद आए थे। ग्रामीण मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार ने कहा कि यह घटना 13 और 14 जून की दरमियानी रात को बिलारी थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में हुई।

इस मामले में दंपति के रिश्तेदारों और बच्चों ने पुलिस को बताया कि दोनों अक्सर आपस में लड़ते-झगड़त रहते थे। पिछले कुछ दिनों उनकी लड़ाई बढ़ गई थी। वे अक्सर एक-दूसरे से बहस करने लगे थे। असल में सुमन ने एक शादी समारोह के में मोबाइल फोन खो दिया था। जिसके बाद ही एक हफ्ते से उनके बीच झगड़ा काफी बढ़ गया था।

कुमार ने आगे कहा कि 13 जून की रात को अनेक पाल ने घर पर अजीब तरह की पूजा की और फिर अपनी पत्नी को गले से लगा लिया। गले से लगाने के बाद उसने पत्नी को गोली मार दी। वही गोली अनेक पाल के सीने में लगी और उसकी पीठ से आर-पार हो गई। दोनों गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर वे बच नहीं पाए।

पति ने गोली मारने से पहले किया था जादू-टोना?

पुलिस का कहना है कि उन्हें मृतक दंपति के परिजनों से कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार देसी बंदूक थी। इस बात की जांच चल रही है कि अनेक पाल को यह बंदूक कहां से और कैसे मिली? माना जा रहा है कि घटना से पहले पति ने जादू-टोना किया था। इस बारे में भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

दोनों की एक साथ अर्थी उठी। दंपति की मौत के कारण उनके चारों बच्चे अनाथ हो गए हैं। उनकी कस्डटी के बारे में कुमार का कहना है कि बच्चे अभी गांव में अपने घर पर हैं। उनके रिश्तेदारों ने उनकी कस्टडी के लिए पुलिस से संपर्क किया है। पहले मामले की पूरी तरह जांच की जाएगी, इसके बाद नियमों के अनुसार आगे का फैसला किया जाएगा।