दिल्ली के नरेला थाना क्षेत्र एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। यहां स्वतंत्र नगर के घर में दंपत्ति की लाश मिलने से दहशत फैल गई है। पति-पत्नी अपने घर में मृत पाए गए। किसी ने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आगे की जांच की जा रही है।
दंपत्ति के बीच तीन दिन से झगड़ा हो रहा था
इस मामले में पुलिस का कहना है कि पहले पति ने पत्नी की हत्या कर दी फिर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने आगे कहा कि दंपत्ति के बीच पिछले तीन दिनों से झगड़ा चल रहा था। हो सकता है कि झगड़े की वजह से पति को गुस्सा आ गया हो और उसके पत्नी को मार दिया हो। फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पति की उम्र 40 और पत्नी की उम्र 37 साल है। पुलिस पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। वह ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर ऐसा क्या हुआ था कि पति ने पत्नी की हत्या कर खुद सुसाइड कर लिया। घटना के बारे में अपडेट पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही सामने आएगा।
आस-पास के लोगों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि दंपत्ति की मौत हो गई है। लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि दिल्ली अब सुरक्षित जगह नहीं रह गई है। आए दिन यहां अपराध की घटनाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल इलाके के लोग डरे हुए हैं। वहीं वे अफसोस भी जता रहे हैं। अब देखना है कि आगे क्या अपडेट सामने आती है?
दिल्ली में लूट
इससे पहले दिल्ली के प्रगति मैदान के टनल में बाइक सवार बदमाशों ने बंदूक की नोक पर कैब रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने चांदनी चौक के डिलीवरी एजेंट और उसके साथी से कैश लूट लिया था। फिलहाल पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनदहाड़े हुई इस घटना की वजह दिल्ली के व्यापारियों और लोगों के मन में दहशत बैठ गई।