राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक पति ने पत्नी की पेचकस से हमला कर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते-देखते विवाद बढ़ गया और आरोपी ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी ने कई बार पत्नी पर पेचकस से हमला किया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में SHO दिलीप सिंह ने कहा कि घटना सोमवार देर रात शास्त्री नगर में हुई।

आरोपी का नाम कानाराम है। उसका पत्नी ममता के साथ घरेलू विवाद हो गया था। झगड़ा करने के बाद वह गुस्से में आ गया और ममता की हत्या कर दी। पत्नी पर हमला करने के बाद आरोपी उसे नजदीकी अस्पताल ले गया। जहां से उसे सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि SMS अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद महिला के भाई ने शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि हत्या के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। दंपति के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। थाना प्रभारी ने आगे कहा कि जब घटना हुई बच्चे सो रहे थे। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि दंपत्ति बच्चों के साथ रहते थे। सबकुछ ठीक चल रहा था। ना जाने ऐसी क्या बात हो गई कि पति ने पत्नी की हत्या कर दी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

राजस्थान में पिता ने की बेटी की हत्या

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में एक पिता पर बेटी की हत्या का आरोप है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बेटी का किसी शख्स के साथ अफेयर चल रहा था। इस बात से पिता नाराज थे। उन्होंने बेटी को समझाने की कोशिश की मगर वह नहीं मानी। इसके बाद पिता ने बेटी का गला घोंट दिया। बेटी का नाम हिना बानो है। वह 23 साल की थी औऱ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसका सपना कुछ बनने का था मगर उसे क्या पता था कि जिस पिता ने उसे जिंदगी में आगे बढ़ने का हौंसला दिया था वही उसकी जान ले लेंगे।