दुनियाभर में अलग-अलग आतंकी हमलों के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने और पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई का आह्वान करने के लिए 8-9 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस आयोजित की गई थी। इसी कार्यक्रम में होटल ताज के जनरल मैनेजर करमबीर कांग ने मुंबई हमलों से जुड़ी अपनी भी दर्दनाक यादें साझा की।

Continue reading this story with Jansatta premium subscription
Already a subscriber? Sign in

यूएन ग्लोबल कांग्रेस में बोले करमबीर कांग

26/11 मुंबई आतंकी हमले के समय होटल ताज के जनरल मैनेजर रहे करमबीर कांग ने संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस में बोलते हुए मांग की कि इस हमले के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पीड़ितों के साथ न्याय किया जाए और आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दुनिया भर में आतंकवाद से पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस में बोलते हुए करमबीर कांग ने 26/11 आतंकी हमले की दर्दनाक यादें साझा कीं और बताया कि उन्होंने इस हमले में सब कुछ खो दिया।

पूरे देश के लिए त्रासदी जैसा था मुंबई हमला

कांग ने कहा “जब मेरे देश, मेरे शहर और मेरे होटल पर हमला हुआ तो पूरी दुनिया ने इस भयानक हमले को देखा। तब मैं होटल ताज में जनरल मैनेजर था और 10 आतंकवादियों ने शहर के साथ पूरे देश को त्रासदी की ओर धकेल दिया था। इस हमले में 34 से अधिक लोगों की जान चली गई थी।

मुंबई हमले में खोए कई बहादुर साथी- कांग

मुंबई हमले की दर्दनाक हमले याद को साझा करते हुए करमबीर कांग ने कहा कि मेरी पत्नी और दो जवान बेटे बच नहीं सके..वे सब इस हमले के दौरान मारे गए, मैंने सब कुछ खो दिया। इस हमले के दौरान टाटा और ताज समूह, स्टाफ के सदस्य बिना हथियारों के केवल साहस और संस्कृति की जड़ों से लैस थे। हमले में हमने कई बहादुर साथियों को खो दिया लेकिन कई के वीरता से भरे काम से उस रात हजारों लोगों की जान बच गई।

यूएन हेडक्वार्टर में रखा गया था ग्लोबल कांग्रेस का आयोजन

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र सेक्रेटरी जनरल एंटोनियो गुटेरेस के नेतृत्व में 26/11 के मुंबई आतंकी हमले के पीड़ितों सहित दुनिया भर में आतंकवाद के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देने के लिए 8-9 सितंबर को आतंकवाद के पीड़ितों की पहली संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल कांग्रेस आयोजित की गई थी।