हरियाणा के गुरुग्राम में एक शख्स को कुछ लुटेरों ने लूट लिया। पीड़ित अपनी जान बचाने के लिए भागता रहा मगर आरोपियों की पकड़ में आ गया। आरोपियों ने उसके साथ लूटपाट की और भागने से पहले चाकू से उसके प्राइवेट पार्ट को काट दिया। युवक घायल हो गया। इसके बाद उसने मदद के लिए अपने भाई को कॉल किया। घटना 10 अगस्त की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पीड़ित का नाम धर्मेंद्र है। वह 32 साल का है।

गौशाला के पास तीन-चार लोगों ने घेरा

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, वह रोजाना की तरह 10 अगस्त की रात यानी गुरुवार रात को काम पर जा रहा था। उसे क्या पता था कि उसके साथ ऐसा कोई हादसा हो जाएगा। वह गुरुग्राम के सेक्टर 37 पहुंचा ही था। तभी एक गौशाला के पास उसे तीन से चार लोगों ने घेर लिया। वह खुद को बचाने के लिए भागता रहा मगर आरोपियों ने उसे पकड़ लिया।

वह उनसे बचने के लिए लड़ता रह मगर वे उस पर हावी हो गए। इसके बाद आरोपियों ने उसके सारे पैसे छीन लिए। इस दौरान आरोपी जमीन पर गिर गया। आरोपियों ने लूटने के बाद चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया औऱ मौके से फरार हो गए।

मदद के लिए पीड़ित ने भाई को बुलाया

घायल होने के बाद पीड़ित ने मदद के लिए अपने भाई को बुलाया। पीड़ित का भाई इलाज के लिए उसे अस्पताल ले गया औऱ पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल पीड़ित धर्मेंद्र की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना से आस-पास के इलाके में दहशत का माहौल है।

ऐसा लग रहा है कि अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है।